Cancer Survivor Mother Last Letter To Son: वो मर रही थी, कैंसर से तिल-तिल मर रही थी, लेकिन उन्हें मरने से ज्यादा मुझे छोड़ने का डर खाए जा रहा था। दवाइयां ली, इलाज कराया, बड़े से बड़े डॉक्टर को दिखाया, लेकिन कैंसर उनके शरीर को जकड़ चुका था। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचा नहीं पाया।
एक शख्स ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए अपने रेडिट अकाउंट पर कैंसर से जान गंवाने वाली मां का आखिर लेटर पोस्ट किया, जो काफी वायरल हो रहा है। इस लेटर को पढ़कर कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाएगा। लेटर में लिखे शब्द दिल छू लेंगे।
A letter from my mom that I found after she passed away from cancer
byu/MattGald inMadeMeSmileविज्ञापन
देखभाल करने के लिए बेटे का आभार जताया
यह लेटर मां ने अपने बेटे मैट के लिए लिखा। महिला की मौत हो चुकी है, लेकिन मरने से पहले उसने मैट को दुनिया का सबसे अच्छा बेटा बताया। उसने लेटर में लिखा कि तुमने मेरी देखभाल की, उसके लिए तुम्हारी आभारी हूं। तुमने मेरे लिए जो बलिदान दिया, उसके लिए तहेदिल से शुक्रगुजार हूं।
तुम दुनिया के सबसे अच्छे बेटे हो। यह मत सोचना कि मैं तुम्हारे साथ नहीं। जहां भी जा रही हूं, वहीं से तुम पर नजर रखूंगी। जब से बीमारी का पता चला, तब से मरने का नहीं, तुम्हे छोड़कर जाने का डर था। यह डर मुझे अंदर से खाए जा रहा था, लेकिन कैंसर के आगे किसी का बस नहीं चलता।
यह भी पढ़ें: अब हाथ नहीं ब्रेन चलाएगा फोन-कंप्यूटर, इंसानी दिमाग में लगी चिप, Elon Musk ने बताया कैसे-क्यों लगाई?
महिला ने बेटे से जुड़ी यादों का जिक्र किया
महिला ने लेटर में लिखा कि मैट, जब-जब मुझे तुम्हारी जरूरत महसूस हुई, तुमने हमेशा साथ दिया। मेरी देखभाल के लिए नौकरी छोड़ दी। महिला ने लेटर में बेटे मैट के साथ बिताए खूबसूरत पलों का जिक्र गया। मैट की शरारतों के बारे में लिखा। उसके स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के किस्सों का जिक्र किया।
वहीं मैट ने पोस्ट में लिखा कि मां की मौत होने जाने के बाद उसे उनकी अलमारी में यह लेटर मिला और जब उसने इसे पढ़ा तो फूट-फूट कर रोया, लेकिन अब मैं उन्हें हर रोज याद रखता हूं। उनके साथ बिताए पलों को याद करके हर रोज उनके साथ जीता हूं।
मैट ने लिखा कि मैंने यह लेटर सोशल मीडिया पर इसलिए पोस्ट किया, ताकि लोगों को महसूस हो, मां कितनी जरूरी है, अपने कितने जरूरी हैं और अपनों को संभाल कर रखना ही जिंदगी का असली मकसद है।
यह भी पढ़ें: क्या आपने पढ़ी बापू के मर्डर केस की FIR? गोडसे ही नहीं, 12 आरोपी थे, इस जज ने सुनाया था फैसला
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
4 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines