अब हाथ नहीं ब्रेन चलाएगा फोन-कंप्यूटर, इंसानी दिमाग में लगी चिप, Elon Musk ने बताया कैसे-क्यों लगाई?

Elon Musk Neuralink First Human Trial: एलन मस्क की कंपनी ने इंसानी दिमाग में चिप लगाने का पहला ट्रायल पूरा कर लिया है। उन्होंने खुद इसके बारे में बताया, जानें क्या है प्लानिंग?

Company Neuralink First Human Brain Chip Implantation

एलन मस्क ने चिप के जरिए दिमाग और शरीर को कंट्रोल करने के लिए एक ट्रायल किया है।

Elon Musk Neuralink Human Brain Chip Implantation: सोशल नेटवर्किंग साइट X के फाउंडर एलन मस्क की ब्रेन चिप कंपनी न्यूरालिंक ने इंसान के दिमाग में चिप लगा ही दी। खुल एलन मस्क ने इस ह्यूमन ट्रायल के हो जाने की घोषणा की और बताया कि इंप्लांटेशन सक्सेसफुल रहा, जिसके दिमाग में चिप लगाई गई, वह रिकवर हो रहे हैं। अब कंपनी को रिजल्ट नजर आने का इंतजार है।

6 साल में नजर आएंगे रिजल्ट

एलन मस्क ने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि मई 2023 फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मंजूरी मिलने के बाद कल सोमवार को न्यूरालिंक ने एक इंसान के दिमाग के माइक्रो चिप इंप्लांट की। हालांकि इसके रिजल्ट सामने आने में करीब 6 साल लगेंगे। इस दौरान वह शख्स जिसके दिमाग में चिप लगाई गई है, कंपनी के मेडिकल एक्सपर्ट की देख-रेख में रहेगा। उसका सारा खर्चा कंपनी उठाएगी।

रोबोटिक सर्जरी करके लगाई गई चिप

मस्क ने बताया कि अगर रिजल्ट वैसे रहे, जैसे सोचे हैं तो इस चिप के जरिए इंसान का दिगाम कंप्यूटर, मोबाइल ऑपरेट करेगा। ब्लाइंड लोग देख सकेंगे। दिमाग वह सभी काम कर पाएगा, जो हाथों-पैरों से किए जाते हैं। दिमाग पूरे शरीर को कंट्रोल कर पाएगा। मस्क ने बताया कि ब्रेन में चिप सर्जरी करके लगाई गई। चिप वहां लगाई गई है, जहां से दिमाग मूवमेंट कंट्रोल करता है। सर्जरी रोबोट के जरिए की गई। चिप को एक यूजर ऐप से कंट्रोल किया जाएगा।

सिक्के जैसा डिवाइस, होकर भी नहीं दिखेगा

मस्क ने बताया कि न्यूरालिंक ने कॉइन के साइज का एक डिवाइस बनाया है, जो कंप्यूटर, मोबाइल या ब्रेन एक्टिविटी को कंट्रोल कर सकता है। इस डिवाइस के ब्रेन में इंप्लांट होने से पैरालाइज्ड इंसान भी कंप्यूटर और फोन का इस्तेमाल कर सकेगा। यह डिवाइस होकर भी नजर नहीं आएगा। यह डिवाइस एक प्रकार के थ्रेड हैं, जो इतने बारीक और लचीले हैं कि हाथों से नहीं पकड़ा जा सकता, इसलिए इन्हें दिमाग में इंप्लांट करने के लिए रोबोट ओर कंट्रोल करने को ऐप बनाया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ