---विज्ञापन---

Viral Video: बीन की धुन पर नागिन की तरह नाचे बुलडोजर, यूजर्स बोले-ऐसा सिर्फ श्रीदेवी कर सकती हैं

Bulldozers Naagin Dance Video Viral: वीडियो में बुलडोजरों का यह नागिन डांस देखने के बाद आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

---विज्ञापन---

Bulldozers Naagin Dance Video Viral: आपने अब तक न जाने कितने ही नागिन डांस देखे होंगे, जिसमें लोग बीन की धुन पर नागिन की तरह डांस करते हैं। ज्यादातर नागिन डांस हमें शादियों और लड़कों की पार्टियों में देखने को मिलता है, जिसके वीडियो भी काफी वायरल होते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक नई वेराइटी का नागिन डांस वीडियो सामने आया है। यकीनन इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

बीन की धुन पर बुलडोजरों का नागिन डांस

इस वीडियो में एक व्यक्ति मैदान में बैठा हुआ है और उसे चारों तरफ से बुलडोजरों ने घेर रखा है। इतने बीन वाला म्यूजिक शुरू होता है और व्यक्ति के चारों तरफ खड़े बुलडोजर नागिन की तरह नाचने लगते हैं। वहीं, व्यक्ति बीन के म्यूजिक पर सपेरा की नकल करता दिखाई दे रहा हैं। वीडियो को देखते हुए कई दफा आपको श्रीदेवी की हिट फिल्म ‘नगीना’ का वो सीन भी याद आएगा, जब सपेरा (अमरीश पुरी) इच्छा नागिन (श्रीदेवी) को बीन बजाकर अपने वश में करने की कोशिश करता है। खैर, एक बात तो तय है कि इस वीडियो को देखने के बाद हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 7 समंदर पार अमेरिका में भी ‘राम’ नाम! 300 कारों के साथ निकली Ram Mandir ध्वज यात्रा

लाखों बार देखा गया वीडियो 

इस वीडियो को Vikrant ~ विक्रांत नाम के एक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किया गया है। पोस्ट होने के साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, इसे अभी तक हजारों लाइक, 500 बार से ज्यादा रिट्वीट किया गया है। वहीं वीडियो पर काफी अच्छे कमेंट भी आ रहे हैं, जिसमें लोग खूब मजे ले रहे हैं। यूजर्स बोले कि ‘सपेरे जी अगर बुलडोजर को बीन पर नचाओंगे तो सिर्फ मिट्टी और कंक्रीट ही मिलेगा, नाग मणि नहीं…’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि बीन पर डांस तो सिर्फ श्रीदेवी कर सकती है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2024 04:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola