7 समंदर पार अमेरिका में भी 'राम' नाम! 300 कारों के साथ निकली Ram Mandir ध्वज यात्रा

Ram Mandir Flag March in America Video: अमेरिका में निकली राम मंदिर कार ध्वज यात्रा में 900 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी शामिल हैं।

Ram Mandir flag march in America

'राम' ध्वज के साथ 300 कार अमेरिका की सड़क पर

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitish Soni (@nitish_soni)

विज्ञापन

रामलीला की झांकी की झलक

दरअसल, अमेरिका के सिनसिनाटी (Cincinnati) में 300 से अधिक भक्तों द्वारा राम मंदिर कार ध्वज यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 900 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी शामिल हैं। राम मंदिर कार ध्वज यात्रा की एक वीडियो में सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में ‘राम’ नाम के साथ 300 से अधिक कारें बर्फीली सड़क पर लाइन में लगी हुई दिख रही हैं। इसके अलावा सभी भक्त सड़क पर नाचते गाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो के आखिर में सभी भक्त एक मंदिर में बैठकर भजन कीर्तन करते दिख रहे हैं, वीडियो में मंदिर के अंदर रामलीला की झांकी की झलक भी देखने को मिली।

विज्ञापन

-22 डिग्री के तापमान में निकली ध्वज यात्रा

वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि इन सभी भक्तों ने -22 डिग्री के तापमान में राम मंदिर कार ध्वज यात्रा निकाली है। इस यात्रा को सिनसिनाटी प्रशासन की तरफ से परमिशन लेने के बाद निकाला गया था। इसके अलावा इस यात्रा को सिटी पुलिस का भी पूरा समर्थन था। इस वीडियो को nitish_soni नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ