---विज्ञापन---

Watch Video : डॉली चायवाला की चाय पीने के बाद अब इस दुकान पर पहुंचे बिल गेट्स, हैरान रह गए लोग

Bill Gates Viral Video : डॉली चायवाला की चाय पीने के बाद अब बिल गेट्स एक और दुकान पर खाने पहुंच गए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बिल गेट्स को पास देख लोग यकीन नहीं कर पाए।

---खबर नीचे जारी है---

Bill Gates Viral Video : माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स फेमस डॉली चायवाला की दुकान से चाय पी चुके हैं। इसका वीडियो बिल गेट्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। इस वीडियो के बाद डॉली चायवाला भारत ही नहीं पूरी दुनिया में फेमस हो गए। अब बिल गेट्स एक और ऐसी ही दुकान पर स्ट्रीट फूड खाने के लिए पहुंच गए।

अब बिल गेट्स न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक स्ट्रीट वेंडर से हॉट डॉग खाते दिखाई दिए। फोटो जर्नलिस्ट एल्डर ऑर्डोनेज ने बिल गेट्स का वीडियो रिकॉर्ड किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में बिल गेट्स नीले रंग का स्वेटर और काले रंग की पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

उन्होंने हॉट डॉग खरीदा और खाया। अपने बीच में जब लोगों ने बिल गेट्स को देखा तो वो यकीन ही नहीं कर पाए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Elder Ordonez (@elderordonez1)


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये कितना सामान्य लग रहा है। एक ने लिखा कि ऐसा लगता ही नहीं कि इतना अमीर इंसान है। वाकई बिल गेट्स बेहद साधारण इंसान हैं। एक अन्य ने लिखा कि वह अकेले नहीं हैं बल्कि उनके आसपास 25 से भी अधिक सुरक्षाकर्मी हैं। एक अन्य ने लिखा कि सुरक्षाकर्मी तो रहेंगे ही, वो अकेले लोगों के बीच में कैसे जा सकते हैं?

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : रील बनाने के लिए अश्लील कपड़ों में घूमी, हुई ट्रोल तो मांगी माफी और सुसाइड की धमकी

एक अन्य ने लिखा कि ऐसे देख रहे हैं जैसे टाइम स्क्वायर खरीदने वाले हैं। भाई कृपया टाइम स्क्वायर मत खरीदो, गरीबों को सांस लेने दो। एक ने लिखा कि टाइम स्क्वायर का एक ब्लॉक सिर्फ बिल गेट्स के लिए खाली कराया गया। वह इतना भी दयालु नहीं है। वह सिर्फ लोगों का अटेंशन पाना चाहता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 26, 2024 02:41 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola