रील बनाने के लिए अश्लील कपड़ों में घूमी, हुई ट्रोल तो मांगी माफी और सुसाइड की धमकी

Indore Bikini Girl Viral Video : मध्य प्रदेश के इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सार्वजनिक जगह पर एक लड़की छोटे कपड़े पहनकर घूमती दिखाई दी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ट्रोल कर दिया तो लड़की ने कहा कि वह माफी चाहती है और जीना भी नहीं चाहती।

indore

Indore Bikini Girl Viral Video : एक लड़की छोटे कपड़े पहनकर सड़क पर निकल पड़ी, लोग देखते रहे और मजे लेते रहे। लड़कियां अपने साथ मौजूद लड़कों की आंखें ढंकती रहीं लेकिन किसी ने उसे रोका नहीं, किसी ने उसे छोटे कपड़े पहनकर सार्वजनिक जगह पर चलने के लिए टोका नहीं। जब वीडियो वायरल हुआ तो लोग बुरा मान गए और लड़की को ट्रोल करना शुरू कर दिया, अब लड़की इस कदर दुखी हो गई है कि वह सुसाइड की बात कह रही है।

विज्ञापन

मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का बताया जा रहा है। रील बनाने के लिए एक लड़की छोटे कपड़े पहनकर सड़क पर घूमती दिखाई दी। जिस दौरान लड़की छोटे कपड़े पहनकर घूम रही थी, वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसमें से कुछ परिवार के साथ भी थे। लड़की को इस तरह देखकर हर कोई शर्मिंदा हो गया।

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्कूटी पर एक लड़का और एक लड़की बैठे हैं। जब छोटे कपड़े पहनी लड़की उनके सामने पहुंची तो स्कूटी पर बैठी लड़की ने लड़के की आंखों को हाथों से ढक लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लड़की को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब लड़की ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।


अब लड़की का कहना है कि जिसको भी मेरी वीडियो से तकलीफ हुई है, उन्हें सॉरी! मुझे लगता है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैंने बहुत गलत किया है। प्लीज मुझे अकेला छोड़ दीजिए। मुझे जीने का कोई हक नहीं है। मैं आत्महत्या करना चाहती हूं। मुझे माफ कर दीजिए, मैं बहुत शर्मिंदा हूं। मुझे इस तरह वीडियो नहीं रिकॉर्ड करना चाहिए था।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अब इस लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि आत्ममुग्धता और अटेंशन पाने का दौर है। इस दौर में ऐसे मूर्खों की संख्या काफी बढ़ गई है। एक ने लिखा कि गलती करने के बाद लड़की माफी भी मांग रही है लेकिन साथ में आत्महत्या की धमकी भी दे रही है। क्या ये अपराध नहीं है? पुलिस को इसपर भी संज्ञान लेना चाहिए। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए और सबक सिखाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ