Bike Fire Viral Video: बीच सड़क पर चलती बाइक बनी आग का गोला!

Bike Fire Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सड़क पर चलती बाइक आग की लपटों का शिकार हुई या कहें कि चलते-चलते बाइक हद से ज्यादा गर्म होने के कारण आग लगने का कारण बन गई।

Bike fire viral video
विज्ञापन

Bike Fire Viral Video: सोशल मीडिया पर सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें कभी कोई ट्रेन के सामने स्टंट करता है तो कभी कोई बाइक से खतरनाक स्टंट करते दिखाई देता है। कभी चलती गाड़ियों में आग लग जाती है। जिसमें जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक चलती बाइक में आग लग गई।

चलती बाइक में लगी आग

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स सामान्य तरीके से बाइक चलाता है, लेकिन थोड़ा आगे बढ़ने पर बाइक में अचानक आग लग जाती है। ऐसे में बाइक सवार शख्स का पहले बैग जलता है और फिर उस तक जैसे ही आग पहुंचती है वो शख्स तेज चलती बाइक को धीमा करते हुए फटाफट उतर जाता है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे शख्स की बाइक पर आग लगती है और फिर उसका बैग भी आग में झुलस जाता है और बैग में रखा फोन और अन्य चीजें भी सड़क पर गिर जाती हैं। इस दौरान शख्स की मदद के लिए कोई भी आगे आता हुआ नजर नहीं आया है। गनीमत रही कि इस दौरान शख्स को कुछ नहीं हुआ लेकिन उसकी बाइक पूरी तरह से जल कर राख हो गई।

विज्ञापन

48 लाख से ज्यादा व्यूज, 13 हजार से ज्यादा कमेंट

इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया गया है। इसको 48 लाख से अधिक लोगों ने देखा, वहीं,  13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया कि मैंने पहली बार ऐसा वीडियो देखा जिसमें चलती बाइक में आग लगने पर कोई शख्स कूदकर अपनी जान बचाया। दूसरे ने कमेंट किया कि बाइक की स्पीड सच में बहुत ज्यादा थी। किसी ने क्रमा इज बैक कहा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ