---विज्ञापन---

अजब गजब: इस लड़की की काबिलियत कर देगी दीवाना, बिना देखे दोनों हाथों से लिखती है, देखें वीडियो

अजब गजब: हमारे देश में लोग अलग-अलग कला जानते हैं। इन दिनों मंगलौर की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह लड़की दोनों हाथाें से ब्लैकबोर्ड पर लिखती दिखाई पड़ रही है। इतना ही नहीं यह लड़की आंख पर पट्टी बांधकर भी दोनों हाथों से एक साथ लिख […]

---विज्ञापन---

अजब गजब: हमारे देश में लोग अलग-अलग कला जानते हैं। इन दिनों मंगलौर की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह लड़की दोनों हाथाें से ब्लैकबोर्ड पर लिखती दिखाई पड़ रही है। इतना ही नहीं यह लड़की आंख पर पट्टी बांधकर भी दोनों हाथों से एक साथ लिख लेती है।

आंखे बंद कर एक समय में दोनों हाथ से लिख लेती है 

इंटरनेट पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अभी तक इस वीडियो के कुल करीब 944.4K View हो चुके हैं। वीडियो में युवती किसी क्लास में ब्लैक बोर्ड के आगे खड़ी दिख रही है। वह देखने में टीचर लग रही है। वह पहले अपने दोनों हाथों से एक साथ इंग्लिश में लिखती है। फिर उसकी आंख पर कोई शख्स कपड़े की पट्टी बांध देता है। वह इसके बावजूद भी ब्लैक बोर्ड पर बड़ी आसानी से लिखती हुई दिखाई पड़ रही है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कई भाषाओं में 11 अलग-अलग स्टाइल में लिख लेती है

यह लड़की 11 अलग-अलग स्टाइल में दोनों हाथों से लिख लेती है। नेटिजन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। अभी तक इस वीडियो पर 21.1k लाइक आ चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। युवती को शक्ति स्वरूपा और उसकी इस कला के लिए उसकी सराहना कर रहे हैं। करीब 3 हजार से अधिक यूजर्स इस वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं। युवती कन्नड़, इंग्लिश में लिख लेती है।

First published on: Feb 06, 2023 04:51 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola