हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Swiggy को शख्स ने खाना ऑर्डर करने के बाद कर दिया ऐसा मैसेज, जिसे देख हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन

आज के समय में लोग ऑनलाइन फूड बहुत ज्यादा मंगवाते हैं। हर कोई अलग-अलग जगह से खाना ऑर्डर करता है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी में सबसे ज्यादा मेहनत डिलवरी ब्वॉय ही करते हैं। हाल में एक मामला सामने आया है जो हैदराबाद से जुड़ा हुआ है। जहां एक शख्स ने ऑनलाइन खाना मंगवाया। खाना ऑर्डर करने के बाद स्विगी को मैसेज किया कि डिलीवरी ब्वॉय मुस्लिम नहीं होना चाहिए। इस मैसेज का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गया।

बता दें कि ये मामला हैदराबाद का है। यहां के एक कस्टमर ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस स्विगी में खाना ऑर्डर किया और साथ में मैसेज लिखा कि मुस्लिम शख्स के हाथ से खाना ना भेजें।
ये मामला सामने आने के बाद स्टेट टैक्सी एंड ड्राइवर्स जेएसी के अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए ट्विटर पर स्विगी से ऐसे संदेशों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा कि ऐसी रिक्वेस्ट के खिलाफ एक स्टैंड लें। डिलीवरी वर्कर यहां सभी को खाना पहुंचाने के लिए हैं, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख हों।

हालांकि इसपर स्विगी का जवाब सामने नहीं आया है। बता दें कि हैदराबाद में स्विगी और जोमैटो दो प्रसिद्ध फूड एग्रीगेटर हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं और इसकी आलोचना कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola