---विज्ञापन---

300 Stone Found in Women Kidney : पानी की जगह क्या पी गई महिला कि किडनी से निकलीं 300 पथरियां

300 Stone Found in Women Kidney : महिला पानी ना के बराबर पीती थी, पीठ में दर्द और बुखार की समस्या को लेकर जब डॉक्टर के पास गई तो हैरान करने वाली सच्चाई पता चली।

---विज्ञापन---

एक लड़की की किडनी से 300 पथरियां निकलने का मामला सामने आया है। इस लड़की के पीठ में दर्द और बुखार जैसी समस्याओं का असमान करना पड़ रहा था, जब वह डॉक्टर के पास पहुंची तो उसे हैरान करने वाली बीमारी का पता चला। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर लड़की के किडनी से 300 पथरियों को निकाला है। सवाल ये है कि आखिर किडनी में इतनी पथरी आई कैसे?

ताइवान की रहने वाली बीस साल की लड़की कई शारीरिक परेशानियों की वजह से परेशान थी। उसे बुखार, पीठ में दर्द और बैकपेन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, वह डॉक्टर के पास गई तो पता चला कि उसकी किडनी में 300 पथरियां हैं। जिसको निकालने के लिए डॉक्टर ने ऑपरेशन किया।

---विज्ञापन---

2 घंटे तक चला ऑपरेशन

अल्ट्रासॉउन्ड में पता चला कि लड़की की किडनी में पथरियां हैं, जो 5 मिमी से 2 सेमी आकार के थे। डॉक्टर्स ने 2 घंटे तक परक्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी सर्जरी की और 300 पथरियों को बाहर निकाला। डॉक्टर ने बताया कि उसका सफल ऑपरेशन हुआ और कुछ दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

यह भी पढ़ें: Inky Pinky Ponky Original Video देखा क्या? मजाक के लिए बना यह वीडियो कर रहा है ट्रेंड

---विज्ञापन---

महिला नहीं पीती थी पानी

डॉक्टर ने बताया कि यह लड़की पानी से बचती थी। पानी की जगह फलों के जूस, बबल टी और शराब का अधिक सेवन करती थी। पानी की कमी के कारण ही उसके किडनी में कई पदार्थ एकत्रित हो गए और इन पथरियों का निर्माण हुआ, जिनकी संख्या बढ़ती गई। इस लड़की का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान थे।

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड नहीं इस्तेमाल करता था टॉयलेट पेपर, गर्लफ्रेंड ने तोड़ लिया रिश्ता; बताई हैरान करने वाली सच्चाई

---विज्ञापन---

खबरों की मानें तो डॉक्टर्स का कहना है कि महिलाओं से अधिक पुरुषों में किडनी में पथरी होने की संभावना रहती है। ताइवान में लगभग 10 प्रतिशत आबादी ऐसी है, जिसे जीवन काल में एक बार पथरी की समस्या से जूझने की संभावना है।

First published on: Dec 18, 2023 11:41 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola