Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

15 साल का लड़का चोरी-छुपे बस लेकर निकला, वजह जानकर सब हैरान

जर्मनी में 15 साल का लड़का चोरी-छुपे बस लेकर निकला और अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूल से लेने गया. यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोगों को हंसी और हैरानी दोनों दे रही है.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 25, 2026 14:29

जर्मनी के वीसबाडेन शहर से एक हैरान कर देने वाली और मजेदार खबर सामने आई है. एक 15 साल का लड़का, जिसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही किसी से अनुमति, उसने चुपके से बस डिपो में जाकर बस की मास्टर चाबी चुराई और बस लेकर निकल गया. अनोखी बात यह थी कि डिपो का स्टाफ कुछ समझ नहीं पाया और यह सोचते रहे कि बस कोई कर्मचारी ही चला रहा होगा. घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, लेकिन स्टाफ ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. जब कंपनी ने अपने सभी ड्राइवरों से पुष्टि की तो पता चला कि कोई भी कर्मचारी बस लेकर नहीं गया.

पुलिस को सूचना दी गई और GPS की मदद से बस को 130 किलोमीटर दूर कार्लस्रुहे शहर में ट्रैक किया गया. बस रोकने पर पुलिस को देख कर हैरानी हुई कि बस चला रहा कोई पेशेवर ड्राइवर नहीं बल्कि 15 साल का किशोर था. उसने यह सब अपनी 14 साल की गर्लफ्रेंड को स्कूल से लेने और वापस लाने के लिए किया था.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई. लोग मजाक में कह रहे हैं कि “15 साल में हम तो साइकिल भी नहीं चला पाते, ये तो पूरी बस लेकर निकल गया.” कुछ यूजर्स ने इसे ‘लव स्टोरी नहीं, बस स्टोरी’ कहा तो कुछ ने लिखा, “इतना डेडिकेशन अगर पढ़ाई में होता तो IIT भी निकल जाता.”

यह घटना दिखाती है कि प्यार में लोग कितनी दूर तक जा सकते हैं, और इस लड़के ने इसे बिल्कुल नया अंदाज दे दिया.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2026 02:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.