हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

West Bengal Chunav Result | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: बंगाल में कमल खिला, गिरा TMC का 'किला'

West Bengal Assembly Election Result 2026: रुझानों में बीजेपी 208 सीटों पर बढ़त के साथ ऐतिहासिक जीत की ओर है. सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. टीएमसी 79 सीटों पर सिमट गई है.

विज्ञापन
Bengal Assembly Election Result 2026 LIVE: इतिहास रचने की ओर अग्रसर भाजपा.

Live Updates

23:42 (IST) 04 May 2026

West Bengal Chunav Result:'विपक्षियों को प्रताड़ित करने का काम ममता दीदी कर रही थी', भाजपा नेता का बड़ा आरोप

भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा, "निश्चित रूप से बंगाल में जिस तरह से हालात बन गए थे और विपक्षियों को प्रताड़ित करने का काम ममता दीदी कर रही थी स्वाभाविक है कि लोकतांत्रिक यज्ञ में उसका प्रतिकार होना था इस चुनाव के माध्यम में बंगाल की जनता ने यह संदेश देने का काम किया कि दीदी जिस प्रकार से प्रताड़ित कर रही थी उसको जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी और निश्चित तौर से बंगाल में एक बड़ा परिवर्तन लाया..."

23:20 (IST) 04 May 2026

West Bengal Chunav Result: आसनसोल के गोधुली इलाके में TMC कार्यालय में कथित तौर पर की गई तोड़फोड़

आसनसोल के गोधुली इलाके में TMC कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। अज्ञात बदमाशों ने TMC कार्यालय में तोड़फोड़ की। तस्वीरों में दिख रहा है कि कार्यालय को भारी नुकसान हुआ है, फर्नीचर, झंडे, पोस्टर और बैनर फाड़ दिए गए हैं।

22:58 (IST) 04 May 2026

West Bengal Chunav Result: 'लोगों ने बता दिया अराजक शासक का क्या हश्र होता है', अमित शाह का ममता बनर्जी की हार पर बड़ा प्रहार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "भबनीपुर के लोगों को सलाम। उनके जनादेश ने यह साफ़ कर दिया है कि एक अराजक शासक का क्या हश्र होता है।"

22:29 (IST) 04 May 2026

West Bengal Chunav Result: बंगाल चुनाव जीतने के बाद BJP विधायक रत्ना देबनाथ बोलीं- 'जनता ने किया कुशासन का अंत'

पानीहाटी से नवनिर्वाचित विधायक रत्ना देबनाथ ने अपनी जीत को जनता और पीएम मोदी को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत 'घोष परिवार' के कुशासन से मुक्ति की शुरुआत है, जो पानीहाटी के लोगों के सामूहिक संघर्ष और समर्थन से ही संभव हो सकी है।

21:04 (IST) 04 May 2026

West Bengal Chunav Result: 'इस बार सच हुआ '200 पार' का नारा', सुकांत मजूमदार ने नतीजों को बताया अप्रत्याशित

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त हवा चली और हमें अप्रत्याशित परिणाम मिले। इस बार '200 पार' का हमारा पुराना संकल्प सच साबित हुआ है।

20:56 (IST) 04 May 2026

West Bengal Chunav Result: 'डर पर भारी पड़ा भरोसा', बंगाल चुनाव परिणामों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताई खुशी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता के विश्वास ने डर को हरा दिया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर जनता की मुहर है।

17:42 (IST) 04 May 2026

देवेंद्र फड़नवीस ने मनाया भाजपा जीत का जश्न

सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने झालमुड़ी खाकर जश्न मनाया.

17:38 (IST) 04 May 2026

Jagatballavpur Assembly Elections Result 2026: जगतबल्‍लवपुर से जीती भाजपा

जगतबल्लवपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अनुपम घोष 115608 कुल वोटों के साथ विजयी रहे. अनुपम घोष ने तृणमूल कांग्रेस के सुबीर चटर्जी (टिंकाई) को 6671 वोटों से हराया है.

17:34 (IST) 04 May 2026

Metiaburuz Assembly Election Result 2026: मेतियाबुरूज विधानसभा सीट से जीती TMC

मेतियाबुरूज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के अब्दुल खालेक मोला 124230 वोटों के साथ विजयी रहे. अब्दुल खालेक मोला ने 87879 के बड़े अंतर से भारतीय जनता पार्टी के बीर बहादुर सिंह को हराया है.

17:28 (IST) 04 May 2026

Khardaha Assembly Elections Result 2026: खारडाह विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे

खारडाह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कल्याण चक्रबर्ती 97752 के साथ जीत गए हैं. कल्याण चक्रबर्ती ने तृणमूल कांग्रेस के देवदीर पुरोहीत को 24486 वोटों से करारी मात दी है.

17:24 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: बीजेपी ने पार किया 200 का आंकड़ा

हालिया रुझानों में बीजेपी ने पार किया 200 का आंकड़ा. तृणमूल कांग्रेस के हिस्से आई 87 सीटें.

17:22 (IST) 04 May 2026

Deganga Assembly Elections Result 2026: तृणमूल कांग्रेस की झोली में आई देगंगा की कुर्सी

देगंगा की कुर्सी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के हिस्से आई है. अनिसर रहमान बिदेश ने अपने नाम कुल 101114 वोट किए हैं और ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट के मोहम्मद मोफिदुल हक सहाजी मिंटू को 17818 वोटों से हराया है.

17:21 (IST) 04 May 2026

भवानीपुर में फिर रुकी वोटों की गिनती

भवानीपुर में एकबार फिर रुकी वोटों की गिनती. अबतक 20 में से 13 राउंड की गिनती ही हो पाई है पूरी.

17:18 (IST) 04 May 2026

Sujapur Assembly Elections Result 2026: सुजापुर विधानसभा सीट पर TMC का लहराया परचम

सुजापुर विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सबीना यास्मीन कुल 112795 वोटों के साथ जीत गई हैं. सबीना यास्मीन ने कांग्रेस के अब्दुल हानन को 60287 वोटों से हराया है.

17:15 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: आसनसोल दक्षिण से जीतने के बाद अग्निमित्रा पॉल का बयान

17:14 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: रुझानो में आगे भाजपा

अब तक के रुझानों में भाजपा 198 सीटों के साथ आगे है. तृणमूल कांग्रेस के हिस्से 89 सीटें हैं और कांग्रेस 2 सीटों के साथ पीछे हैं.

17:10 (IST) 04 May 2026

Ranibandh Assembly Elections Result 2026: रानीबुंध विधानसभा क्षेत्र से जीती BJP

भारतीय जनता पार्टी के खुदीराम टुडू 131145 वोटों के साथ रानीबुंध की कुर्सी अपने नाम कर चुके हैं. टुडू ने ऑल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस की तनुश्री हांडसा को 52269 वोटों से हराया है.

16:58 (IST) 04 May 2026

Medinipur Assembly Elections Result 2026: मेदीनिपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने लहराया परचम

मेदीनिपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है. भाजपा के शंकर कुमार गुछैत को कुल 133041 वोट मिले. शंकर कुमार गुछैत ने ऑल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस के सुजोय हजरा को 38747 वोटों से हराया है.

16:51 (IST) 04 May 2026

Burwan Assembly Elections Result 2026: बर्वान विधानसभा क्षेत्र से जीती भाजपा

बर्वान विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सुखेन कुमार बागड़ी 91661 वोटों के साथ जीत गए हैं. दूसरे स्थान पर रहीं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रतिमा राजक जिन्हें सुखेन कुमार बागड़ी ने 22300 वोटों से पछाड़ा है.

16:39 (IST) 04 May 2026

Jamuria Assembly Elections Result 2026: जमुरिया विधानसभा सीट से जीती भाजपा

जमुरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के डॉ. बिजन मुखर्जी जीत गए हैं. डॉ. बिजन मुखर्जी को कुल 90150 वोट मिले हैं और उन्होंने आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस के हरेराम सिंह को 22514 वोटों से हरया है.

16:38 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: एकबार फिर शुरू हुई भवानीपुर में मतगणना

डेढ़ घंटे के लिए रुक गई थी भवानीपुर की मतगणना, एकबार फिर चालू हुई गिनती.

16:34 (IST) 04 May 2026

Darjeeling Assembly Elections Result 2026: दार्जिलिंग विधानसभा सीट से जीते भाजपा के नोमन राय

दार्जिलिंग विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के नोमन राय जीत गए हैं. नोमन राय को कुल 62076 वोट मिले हैं और उन्होंने भारतीय गोर्खा प्रजातांत्रिक मोर्चा के बिजोय कुमार राय को 6057 वोटों से हराया है.

16:13 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: बहुमत में भाजपा

रुझानों में भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए है. 198 सीटों के साथ भाजपा बहुमत में बनी हुई है, तृणमूल कांग्रेस 89 सीटों पर आ गई है और कांग्रेस के खाते में 2 सीटें हैं.

16:09 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने जीत की खुशी में बनाई जलेबी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में बीजेपी की बढ़त पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने जलेबी बनाई और पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया.

16:03 (IST) 04 May 2026

Bhagawangola Assembly Election Results: भगवांगोला विधानसभा सीट से जीती TMC

भगवांगोला विधानसभा सीट से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के रेयात हुसैन सरकार 105997 कुल वोटों के साथ जीत गए हैं. रेयात ने कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) के महमुदल हुसैन को 56407 वोटों से हराया है.

16:00 (IST) 04 May 2026

Monteswar Assembly Elections 2026: मान्‍टेश्‍वर विधानसभा सीट से जीते भाजपा के सैकत पांजा

मान्टेश्वर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सैकत पांजा जीत गए हैं. सैकत पांजा ने अपने नाम कुल 96559 वोट किए हैं. सैकत ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के चौधूरी सिद्दीकुल्लाह को 14798 वोटों से हराया है.

15:55 (IST) 04 May 2026

Bhatar Assembly Elections Result 2026: भातर से जीते भाजपा के कार्फा सौमेन

भातर विधानसभा सीट से जीते भारतीय जनता पार्टी के कार्फा सौमेन. मिले कुल 98820 वोट. दूसरे स्थान पर रहे ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के कोनेर शांतनु जिन्हें कार्फा सौमेन ने 6528 वोटों से हराया है.

15:52 (IST) 04 May 2026

Kalipong Assembly Elections Result 2026: कालिम्पोङ्ग से जीते भाजपा के भरत कुमार छेत्री

84290 कुल वोटों के साथ कालिम्पोङ्ग विधानसभा क्षेत्र से जीते भारतीय जनता पार्टी के भरत कुमार छेत्री. 21464 वोटों से भारतीय गोर्खा प्रजातांत्रिक मोर्चा के रुदेन सादा लेप्चा को हराया.

15:48 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: बंगाल की जीत पर बाबा रामदेव ने दी पीएम को बधाई

15:46 (IST) 04 May 2026

Asansol South Assembly Elections Result: आसनसोल दक्षिण से जीतीे अग्निमित्रा पॉल

भाजपा की अग्निमित्रा पॉल दूसरी बार आसनसोल दक्षिण से जीत गई हैं. अग्निमित्रा ने 40839 वोटों से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के तपस बैनर्जी को हराया है.

15:43 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: : सखावत मेमोरियल काउंटिंग हॉल जाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता में सखावत मेमोरियल काउंटिंग हॉल जाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.

watch | TMC chairperson and West Bengal CM Mamata Banerjee on her way to Sakhawat Memorial counting hall in Kolkata as counting of votes is underway

BJP is currently leading on 193 seats, way past the majority mark. pic.twitter.com/yRxUmcBcOk
— ANI (@ANI) May 4, 2026
15:34 (IST) 04 May 2026

Baranagar Assembly Elections Result 2026: भाजपा के सजल घोष आगे

बड़ानगर में छठे राउंड की काउंटिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी के सजल घोष 10196+ वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं.

15:25 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: बंगाल में लहराया भाजपा का परचम

हालिया रुझानों में भाजपा को 195 सीटें, तृणमूल कांग्रेस को 92 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं. भाजपा के अलग-अलग कार्यालयों से जश्न के वीडियो आने लगे हैं.

15:13 (IST) 04 May 2026

Onda Assembly Election Result: ओंडा विधानसभा सीट पर आगे भाजपा

ओंडा विधानसभा क्षेत्र में15088 की बढ़त के साथ भाजपा के अमरनाथ शाखा आगे चल रहे हैं. अबतक 14 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है.

15:07 (IST) 04 May 2026

Ashoknagar Assembly Election Result: अशोकनगर में आगे आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस

अशोकनगर से आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नारायण गोस्वामी 7368 वोटों से आगे चल रहे हैं. उनके पीछे भारतीय जनता पार्टी के डॉ. सुमय हीरा हैं.

15:02 (IST) 04 May 2026

Alipurduars Assembly Election Results: अलीपुर द्वारस में आगे भाजपा

छठे राउंड की काउंटिंग के बाद अलीपुर द्वारस से भारतीय जनता पार्टी के पारितोष दास 17112 वोटों से आगे.

14:58 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भाजपा ने कहा गुडबाय दीदी

टाटा, GOOD BYE दीदी!4ीदीगई pic.twitter.com/5gFFlIjmUn
— BJP (@BJP4India) May 4, 2026
14:57 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भवानीपुर में घटी ममता बनर्जी की बढ़त, जश्न मनाती बीजेपी

भवानीपुर में ममता बनर्जी की वोट बढ़त लगातार कम होती दिख रही है. वहीं, भवानीपुर से भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है.

14:51 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ मनाया जश्न

दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जश्न मनाया. सभी झालमुड़ी और रसगुल्ले के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर खुशियां मनाते नजर आए.

दिल्ली : बीजेपी नेताओं और CM रेखा गुप्ता ने जालमुड़ी और रसगुल्ले के साथ पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया @gupta_rekha | electionresult2026 | votecounting | Mamata Banerjee Mimicry | West Bengal | Vijay pic.twitter.com/ksrC7bspmH
— News24 (@news24tvchannel) May 4, 2026
14:48 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सॉल्ट लेक में दी दावत

साल्ट लेक, पश्चिम बंगाल: शुरुआती चुनाव रुझानों से पता चलता है कि पार्टी पश्चिम बंगाल में बहुमत के आंकड़े को पार कर रही है, इसलिए भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मछली के दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया.

14:41 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: रुझानों में भाजपा सबसे आगे

हालिया रुझानों में भाजपा के पास 191 सीटें, तृणमूल कांग्रेस के पास 97 सीटें और कांग्रेस के पास 1 सीट है.

14:39 (IST) 04 May 2026

Asansol Assembly Election Results: आसनसोल से जीत की तरफ अग्रसर भारतीय जनता पार्टी

आसनसोल से जीत की तरफ अग्रसर भारतीय जनता पार्टी की अग्निमित्रा पॉल. 37322 वोटों से चल रही हैं आगे.

14:34 (IST) 04 May 2026

Tandangra Assembly Election Results 2026: तालदनगरा विधानसभा सीट पर भाजपा की बढ़त

तालदनगरा विधानसभा सीट पर 57773 वोटों के साथ भाजपा के सौविक पात्रा आगे चल रहे हैं. आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के फाल्गुनी सिंहाबाबू 35951 वोटों के साथ पीछे हैं.

14:31 (IST) 04 May 2026

Tamluk Assembly Election Result: तामलुक विधानसभा क्षेत्र में आगे भाजपा

तामलुक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के हरे कृष्णा बेरा 13434 वोटों की बढ़त से आगे चल रहे हैं.

14:27 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: बंगाल के रुझानों पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का बयान

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह कहते हैं, "हर कोई वास्तव में उत्साहित है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, बंगाल के लोगों ने राज्य में डबल इंजन सरकार बनाने का फैसला किया है. पीएम के नेतृत्व में, पार्टी तेजी से प्रगति करेगी. बीजेपी ने असम में भी प्रचंड बहुमत दर्ज किया है और तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है... हम बंगाल के लोगों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने पीएम मोदी पर अपना भरोसा रखा..."

14:20 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: बड़े चेहरों में कौन आगे, कौन पीछे

14:07 (IST) 04 May 2026

अलीपुरद्वार से आया भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न का वीडियो

अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल: शुरुआती चुनाव रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है जिस चलते कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है.

14:04 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: ECI का आधिकारिक डाटा

ECI के आधिकारिक डाटा के अनुसार BJP 194 सीटों के साथ आगे है, AITC को 92 सीटें, AJUP और AISF के हिस्से 2-2 सीटें आई हैं.

14:01 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है: सम्राट चौधरी

बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर बोले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी -

13:57 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: ममता का कुशासन हार गया: केशव प्रसाद मौर्य

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है, "यह पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत है. ममता का कुशासन हार गया और बीजेपी का सुशासन जीत गया. पीएम मोदी पर विश्वास जीत गया और ममता दीदी का डर हार गया... आज अखिलेश यादव का साथ देना चाहिए... जब वो हारेंगे तो ईवीएम खराब हो जाएगी और जब वो जीतेंगे तो ईवीएम ठीक हो जाएगी."

13:51 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जश्न में पटाखे फोड़े गए

13:43 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: मुर्शिदाबाद से आया जश्न का वीडियो

13:31 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भवानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी आगे

भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी 15494 वोटों के साथ आगे चल रही हैं. आठ राउंड की वोटिंग हो चुकी है. दूसरे स्थान पर सुवेंदू अधिकारी हैं.

13:26 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: रुझानों में लगातार आगे भाजपा

रुझानों में अबतक बीजेपी आगे. BJP - 188, TMC - 100, Cong - 0, Oth - 4

13:23 (IST) 04 May 2026

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना केंद्र के पास झड़प

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना केंद्र के पास झड़प के दौरान कुर्सियां, वाहन तोड़ दिए गए.

13:21 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर बोले सीपीआई महासचिव डी राजा

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर सीपीआई महासचिव डी राजा कहते हैं, "पहली बार, बीजेपी की सरकार बनाने की संभावना है. यह न केवल एक चेतावनी होनी चाहिए, बल्कि सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक निकायों के लिए एक वास्तविक सबक है. वामपंथियों का प्रदर्शन चिंताजनक है."

13:16 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: बिनपुर से भाजपा के प्रणत टुडू आगे

बिनपुर, पश्चिम बंगाल: 2026 के चुनाव में बिनपुर विधानसभा क्षेत्र (पश्चिम बंगाल) में भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू 10 राउंड की गिनती के बाद 10,677 वोटों से आगे हैं. रुझान पार्टी के पक्ष में आने से बीजेपी समर्थक जोरदार प्रदर्शन का जश्न मना रहे हैं.

13:10 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: हम केसरिया गुलाल से खेलेंगे: नारायण चट्टोपाध्याय

वोटों की गिनती पर बीजेपी नेता नारायण चट्टोपाध्याय कहते हैं, "बोलने का कोई दिन नहीं है, ये खुशी का माहौल है. हम केसरिया गुलाल से खेलेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने झाल मुरी खाई, लेकिन जलन तो तृणमूल सदस्यों को ही हुई..."

13:07 (IST) 04 May 2026

West Bengal Chunav Result: नंदीग्राम से शुभेंदु तो भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे

नंदीग्राम से शुभेंदू अधिकारी 2206 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, भवानीपुर से ममता बनर्जी 17371 वोटों की बढ़त से आगे चल रही हैं.

13:04 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: रुझानों में भाजपा को बहुमत

रुझानों में भाजपा को बहुमत, 181 सीटों के साथ आगे बनी हुई है. टीएमसी 107 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है और अबतक कांग्रेस के हिस्से 0 सीटें आई हैं.

13:02 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: मतगणना के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान

रुझानों में बीडेपी को बहुमत के बीच CM ममता बनर्जी का बड़ा बयान आया है -

12:58 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों में मतगणना के रुझानों में बीजेपी की बढ़त होते ही बीजेपी पार्टी ऑफिस कोलकाता के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. कार्यकर्ता मिठाइयां और झालमुरी एक दूसरे को खिला रहे हैं.

12:48 (IST) 04 May 2026

LIVE News Bengal Election Result: अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे: ममता बनर्जी

मतगणना के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे.

12:42 (IST) 04 May 2026

Live News Bengal Election Result: बांकुरा में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

बांकुरा में तनाव पैदा हो गया है क्योंकि तृणमूल कार्यकर्ता पर भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने का आरोप लगाया गया है, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस और केंद्रीय बल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.

12:38 (IST) 04 May 2026

Live News Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीटों का हाल

12:31 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: सीएम ममता बनर्जी के घर के बाहर का वीडियो आया सामने

विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान सीएम ममता बनर्जी के आवास के बाहर के दृश्य

12:18 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी आगे

दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से 3135+ वोटों से आगे.

12:17 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से ममता बनर्जी 16706 + से आगे चल रही हैं.

12:15 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: शिबपुर में IIEST मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा समर्थकों का जश्न

शिबपुर में IIEST मतगणना केंद्र के बाहर, भाजपा समर्थकों ने नृत्य और संगीत के साथ जश्न मनाया क्योंकि शुरुआती रुझान भाजपा की मजबूत स्थिति का संकेत दे रहे हैं.

Howrah, West Bengal: Outside the IIEST counting centre in Shibpur, BJP supporters celebrated with dance and music as early trends indicated a strong performance. Large crowds gathered, with BJP Mahila Morcha members also participating. pic.twitter.com/1CfF7Lo3yk
— IANS (@ians_india) May 4, 2026
12:08 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: रुझानों में भाजपा आगे बनी हुई है

हालिया रुझानों में भाजपा 182 सीटों के साथ आगे बनी हुई है. टीएमसी के हिस्से 108 सीटें और कांग्रेस 0 सीटों के साथ पीछे है.

11:58 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: हम बंगाल जीत रहे हैं: अर्जुन सिंह

वोटों की गिनती पर बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह कहते हैं, "हम सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत रहे हैं, और हम बंगाल में भी जीत रहे हैं. मुझे उम्मीद है. और सबसे बड़ी बात यह है कि वोट सुशासन के पक्ष में और कुशासन के खिलाफ है. मैं सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता भी एक पार्टी के कार्यकर्ता हैं. किसी भी स्थिति में किसी को भी हिंसा की ओर नहीं जाना चाहिए

11:52 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: रुझानों में भाजपा आगे

रुझानों में भाजपा 180 सीटों के साथ आगे चल रही. टीएमसी 110 सीटों के साथ रेस में बनी हुई है, वहीं कांग्रेस की सीटों का नंबर 0 हो गया है.

11:50 (IST) 04 May 2026

Panihati Assembly Election Result 2025: रतना देबनाथ पहले राउंड की काउंटिंग के बाद आगे

आरजीकर पीड़िया की मां रतना देबनाथ को भारतीय जनता पार्टी ने पानीहाटी से टिकट दिया था. रतना देबनाथ पहले राउंड की काउंटिंग के बाद 2763 वोटों से आगे चल रही हैं.

11:45 (IST) 04 May 2026

Bhabanipur Assembly Election Result 2026: भवानीपुर से ममता बैनर्जी आगे

भवानीपुर से ममता बैनर्जी 8482 वोटों से आगे चल रही हैं.

फॉलो करें लाइव अपडेट्स -

https://hindi.news24online.com/india/bhabanipur-election-result-2026-live-updates-west-bengal-bhawanipur-vidhan-sabha-chunav-parinam-vote-counting-live-trends-pradip-prasad-srijeeb-biswas-who-is-winning-and-losing-cpm-aitc-bjp-mla-candid/1610918/

11:43 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भारत निर्वाचन आयोग के हालिया आंकड़े

ECI के हालिया आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 154 सीटों के साथ आगे है.

11:37 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026 Vote Counting: हालिया रुझानों में बीजेपी निकली आगे

हालिया रुझानों में बीजेपी 170 सीटों के साथ आगे, टीएमसी के पास 120 सीटें, कांग्रेस 0 सीटों के साथ पीछे बनी हुई है.

11:35 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल के बांकुरा में बवाल

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में बवाल, भिड़े टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता.

11:34 (IST) 04 May 2026

Bhangar Assembly Elections Result 2026: भांगर से साओकल मोल्ला आगे

भांगर विधानसभा क्षेत्र से साओकत मोल्ला तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद 10500 वोटों से आगे चल रहे हैं.

11:30 (IST) 04 May 2026

Noapra Assembly Election Results 2026: बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह नोआपाड़ा सीट से आगे

हालिया रुझानों में नोआपड़ा सीट से बीजीपे उम्मीदवार अर्जुन सिंह नोआपड़ा आगे चल रहे हैं.

11:18 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: आसनसोल सीट पर भाजपा की बढ़त

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा की अग्निमित्रा पॉल 20,000 + सीटों से आगे.

11:10 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: जोड़ासांकों से विजय ओझा आगे

जोड़ासांकों विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार विजय ओझा 5000+ वोटों से आगे.

11:03 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: कोलकाता में आज नहीं निकाली जाएगी जश्न की रैली

कोलकाता पुलिस ने 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन सभी विजय जुलूसों, रैलियों और सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगा दी है.

10:54 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: रुझानों में भाजपा को बढ़त

हालिया रुझानों में भाजपा के हिस्से 172 सीटें हैं, टीएमसी 116 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है और कांग्रेस के हिस्से अबतक 2 सीटें हैं.

10:51 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026 Vote Counting: भवानीपुर में एकबार फिर हारेंगी ममता बनर्जी: शुभेंदू अधिकारी

मीडिया से बात करते हुए शुभेंदू अधिकारी बोले कि भवानीपुर से हारेंगी ममता बैनर्जी.

10:40 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026 Vote Counting: हाई प्रोफाइल सीटों का क्या हाल

पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीटों का अबतक का हाल

10:39 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026 Vote Counting: भवानीपुर में शुभेंदू अधिकारी आगे

भवानीपुर विधानसभा सीट से 1558 वोटों के साथ शुभेंदु अधिकारी आगे.

10:33 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: रुझानों में आरजीकर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ आगे

हालिया रुझानों में आरजीकर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ पानिहटी से आगे. 3000 वोटों से बढ़त पर.

10:26 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे

भवानीपुर से ममता बनर्जी 3666 वोटों से आगे चल रही हैं.

10:25 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: नंदीग्राम सीटे पर आगे चल रहे हैं शुभेंदू अधिकारी

नंदीग्राम सीट से शुभेंदू अधिकारी अपनी बढ़त बनाए हुए आगे चल रहे हैं.

10:17 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: रुझानों में आगे बनी हुई है भाजपा

अबतक के रुझानों में 153 सीटों के साथ भाजपा आगे. टीएमसी के हिस्से अबतक 120 सीटें.

10:07 (IST) 04 May 2026

Breaking: भवानीपुर सीट पर आगे ममता

भवानीपुर सीट पर आगे हुईं ममता बनर्जी

10:06 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: हमें जनता की दुआएं मिली हैं: विजय ओझा

जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय ओझा ने कहां -

09:59 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भाजपा सरकार बना रही है: शुभेंदू अधिकारी

भवानीपुर और नंदीग्राम से आगे चल रहे शुभेंदू अधिकारी ने कहा, "भाजपा सरकार बना रही है."

09:55 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: हालिया रुझानों में भाजपा आगे

मतगणना के हालिया रुझानों में भाजपा 163 सीटों के साथ आगे है. तृणमूल कांग्रेस 99 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है और 2 सीटों के साथ कांग्रेस तीसरे स्थान पर है.

09:52 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: क्या पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार?

हालिया रुझानों में भाजपा आगे नजर आ रही है जबकि दूसरे स्थान पर तृणमूल कांग्रेस और तीसरे स्थान पर लगभग रेस से बाहर निकलती हुई कांग्रेस है. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी.

09:50 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भारत निर्वाचन आयोग के हालिया आंकड़े

भारत निर्वाचन आयोग के हालिया आंकड़ों के अनुसार BJP 18 सीटों के साथ आगे है, AITC 4 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है और BGPM 2 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है.

09:46 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: ममता बनर्जी पीछे

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं.

09:44 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: ममता बनर्जी के ट्वीट पर समिक भट्टाचार्य ने दिया जवाब

सीएम ममता बनर्जी के ट्वीट पर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य कहते हैं, "हर कोई जाग रहा है. हर जगह कार्यकर्ता जाग रहे हैं. हम चाहते हैं कि दीदी आराम करें. चुनाव अब खत्म हो गया है. नतीजे आने वाले हैं. उतार-चढ़ाव होंगे. शुरुआती रुझान आ गए हैं. बयानबाजी करना, किसी के खिलाफ बोलना या न बोलना हमारी संस्कृति से परे है. हम ऐसा नहीं कर सकते..."

watch | Kolkata: On CM Mamata Banerjee's tweet, West Bengal BJP President Samik Bhattacharya says, "Everyone is awake. Workers everywhere are awake. We want Didi to unwind and rest a little. The election is over now. The results are about to come. There will be ups and downs.… pic.twitter.com/vYPogzb45v
— ANI (@ANI) May 4, 2026
09:38 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: हालिया रुझानों में145 सीटों के साथ भाजपा आगे

हालिया रुझानों में 145 सीटों के साथ भाजपा हुई आगे, दूसरे स्थान पर 114 सीटों के साथ तृणमूल कांग्रेस.

09:26 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: ECI का आधिकारिक डाटा

09:21 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी आगे

पहले राउंड की काउंटिंग के बाद नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी आगे.

09:18 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: ECI का आधिकारिक डाटा

ECI के आधिकारिक डाटा के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा 1 सीट पर आगे है. तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस को लेकर अभी किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है.

09:16 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस के बाहर का वीडियो

बंगाल में, फाल्टा विधानसभा सीट को छोड़कर, कुल 294 सीटों में से 293 सीटों के लिए गिनती की जा रही है. तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस के बाहर का वीडियो आया सामने.

09:13 (IST) 04 May 2026

TMC और BJP की लड़ाई का वीडियो आया सामने

आपस में भिड़ती दिखी TMC और BJP, नया वीडियो आया सामने

09:10 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: बीजेपी से आगे निकली तृणमूल कांग्रेस

हालिया रुझानों में बीजेपी से आगे निकली तृणमूल कांग्रेस. TMC - 118, BJP -115, Cong- 2

09:08 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: ममता बैनर्जी के घर के बाहर का वीडियो

ममता बनर्जी के घर के बाहर का नजारा, गिनती शुरू होने से पहले का वीडियो.

Kolkata, West Bengal: Visuals from the residence of CM Mamata Banerjee ahead of counting of votes for the assembly elections pic.twitter.com/0VD0UezZWN

— IANS (@ians_india) May 4, 2026

09:06 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026 Vote Counting: शमशेरगंज में तृणमूल कांग्रेस आगे

नवद्वीप और कृष्णानगर में बीजेपी पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे. शमशेरगंज में तृणमूल कांग्रेस आगे है.

09:04 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Vote Counting: 128 सीटों के साथ आगे TMC

128 सीटों के साथ आगे TMC. भाजपा के हिस्से 103 सीटें. कांग्रेस अब भी 2 सीटों के साथ पीछे.

08:58 (IST) 04 May 2026

LIVE West Bengal Election 2026 Results: बड़े फासले के साथ आगे निकली TMC

बड़े फासले के साथ तृणमूल कांग्रेस निकलती आगे. ममता बनर्जी की पार्टी को मिली 132 सीटें. भाजपा 101 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर.

08:56 (IST) 04 May 2026

LIVE West Bengal Election 2026: "आज नहीं निकाली जाएगी जीत की रैली"

पश्चिम बंगाल पोल्स पर बात करते हुए स्पेशल इलेक्ट्रोरल रोल ऑब्सर्वर सुबर्ता गुप्ता ने कहा, "हर शिकायत को एड्रेस किया गया है. कुछ CCTV कैमरा 5 से 10 मिनट के लिए तकनीकी खराबी के कारण काम नहीं कर रहे थे. आज जीत की रैली नहीं निकाली जाएगी."

West Bengal Assembly Elections 2026 | Kolkata: On counting for West Bengal polls, Special Electoral Roll Observer, Subrata Gupta says, “… Every complaint has been addressed. Some of the CCTV cameras malfunctioned for 5-10 minutes over technical reasons…no victory rally can be… pic.twitter.com/glRrWcZdVC
— ANI (@ANI) May 4, 2026
08:52 (IST) 04 May 2026

भाजपा से आगे निकली तृणमूल कांग्रेस, दोनों के बीच कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में सीटों में लगातार फेरबदल देखने को मिल रहा है. कांटे की टक्कर में तृणमूल 114 सीटों के साथ आगे, भाजपा 111 सीटों के साथ डंटी हुई है, कांग्रेस 2 सीटों के साथ लगभग रेस से बाहर है.

08:49 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Vote Counting: टीएमसी से आगे हुई बीजेपी

हालिया रुझानों में बीजेपी टीएमसी से आगे है. बीजेपी के हिस्से 114 सीटें हैं और टीएमसी 111 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है.

08:47 (IST) 04 May 2026

LIVE West Bengal Election 2026: भवानीपुर में पीछे चल रही हैं ममता बैनर्जी

अपने गढ़ भवानीपुर में ममता बैनर्जी शुबेंदु अधिकारी से पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं. हालिया रुझानों में ममता पीछे हैं.

08:44 (IST) 04 May 2026

LIVE West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में हाई-वोल्टेज मुकाबला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा हाई-वोल्टेज और दिलचस्प मुकाबले के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी बीजेपी और टीएमसी के बीच बराबर की टक्कर दिख रही है. कांग्रेस अबतक दोनों पार्टियों से पिछड़ी हुई है.

08:42 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Vote Counting: कांग्रेस के हिस्से अबतक 2 सीटें

कांग्रेस को मिली 2 सीटें, तृणमूल कांग्रेस 114 सीटों के साथ आगे, भाजपा के हिस्से अबतक 98 सीटें.

08:33 (IST) 04 May 2026

TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर, रेस से बाहर हुई कांग्रेस?

100 आंकड़ा पार करके आगे पहुंची टीएमसी. 101 सीटें अपने नाम कीं.

08:30 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: ममता दीदी एरबार फिर निकलीं आगे

तृणमूल कांग्रेस हुई आगे, 91 सीटों के साथ भाजपा से निकली आगे. भाजपा 82 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर.

08:27 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: टीएमसी से एकबार फिर आगे हुई भाजपा

भाजपा एकबार फिर आगे, 73 सीटें की अपने नाम. दूसरे स्थान पप 69 सीटों के साथ टीएमसी.

08:26 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर

तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों पार्टी एकदूसरे से 2 से 3 सीटों से लगातार आगे-पीछे चल रही है. कांग्रेस अबतक 1 सीट के साथ सबसे पीछे है.

08:25 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में आगे हुई TMC

भारतीय जनता पार्टी के हिस्से अबक 65 सीटें आ चुकी हैं. ममता बैनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 67 सीटों के साथ एकबार फिर आगे.

08:23 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भवानीपुर में ममता बैनर्जी आगे

भवानीपुर में आगे चल रही हैं ममता बैनर्जी. सुबेन्दु अधिकारी पीछे.

08:23 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भाजपा से पीछे हुई TMC

TMC के हिस्से अबतक 45 सीटें, BJP से हुई पीछे.

08:22 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भाजपा को मिली बड़ी बढ़त

भाजपा को मिली बड़ी बढ़त, 58 सीटों के साथ सबसे आगे.

08:21 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: 3 स्तरीय सुरक्षा प्रबंध

08:18 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: लगातार आगे बढ़ते हुए ममता दीदी

TMC लगातार आगे बढ़ते हुए अपने नाम 35 सीट कर चुकी है. BJP 27 सीटों के साथ पीछे, कांग्रेस के हिस्से अबतक सिर्फ 1 सीट है.

08:17 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: कांग्रेस 1 सीट के साथ पीछे

Congress के हिस्से अबतक 1 सीट.

08:15 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: TMC 23 सीटों के साथ आगे

TMC 23 सीटों से आगे चल रही है. BJP के हिस्से आए 18 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है.

08:09 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: केंद्रबल अलर्ट पर

मतगणना के मद्देनजर मालदा कॉलेज मतगणना केंद्र परिसर में केंद्रीय बलों के बख्तरबंद वाहन गश्त कर रहे हैं.

08:05 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: BJP मुख्यालयों में बन रहे मिष्ठान

एक तरफ 5 राज्यों की विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है, वहीं भाजपा के कार्यलयों में मिठाइयां और पूरियां बनना शुरू हो गई हैं.

08:02 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026 Vote Counting: शुरू हुई मतगणना

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना 8 बजे से शुरू हो चुकी है.

08:01 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026 Vote Counting: आमने-सामने TMC और बीजेपी

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आमने‑सामने हैं

07:55 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: भिड़े TMC और BJP सपोर्टर

मतगणना शुरू होने से पहले भवानीपुर में स्कूल के बाहर भिड़े TMC और BJP सपोर्टर

watch | Kolkata, West Bengal: A verbal argument broke out between the counting agents of TMC and BJP outside the counter centre at Sakhawat Memorial School in Bhabanipur assembly constituency.

Counting of votes for 293 Assembly constituencies of the state will begin at 8 AM… pic.twitter.com/cvJOrqHC6i

— ANI (@ANI) May 4, 2026

07:53 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: मतगणना से पहले अलर्ट पर प्रदेश

07:47 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026

राज्य की विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं. किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 148 सीटों का बहुमत चाहिए. 8 बजे से मतगणना शुरू होने वाली है.

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी 208 सीटों पर बढ़त के साथ ऐतिहासिक जीत की ओर है. टीएमसी 79 सीटों पर सिमट गई है, जबकि कांग्रेस 2 और अन्य 4 सीटों पर हैं. सबसे बड़ा उलटफेर भवानीपुर में हुआ जहाँ सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया. सुवेंदु ने नंदीग्राम सीट पर भी अपनी जीत दर्ज की है. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. राज्य भर के 77 मतगणना केंद्रों पर वोटों की काउंटिंग जारी है. सोमवार को राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से केवल 293 सीटों पर ही मतगणना होगी, क्योंकि भारतीय चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले की पूरी फाल्टा विधानसभा सीट के लिए 21 मई को दोबारा से वोटिंग का ऐलान किया था, जिसके नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे. मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के मकसद से, चुनाव आयोग ने इस बार मतगणना केंद्रों की संख्या 2021 में 108 और 2016 में 90 से घटाकर 77 कर दी थी. शुरुआत में, चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर 87 करने का फैसला किया था. आखिर में यह संख्या घटाकर 77 कर दी गई.

काउंटिंग सेंटरों की सुरक्षा और कड़ी

चुनाव आयोग ने काउंटिंग सेंटरों की सुरक्षा और कड़ी कर दी है, ताकि मतगणना के दिन कोई अनधिकृत व्यक्ति अंदर प्रवेश न कर सके. 4 मई को मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए तीन चरणों की पहचान जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा. पहचान पत्र की जांच तीन चरणों में होगी. पहले और दूसरे चरण में पहचान पत्र की मैनुअल जांच की जाएगी. तीसरे चरण में क्यूआर कोड के जरिए सत्यापन किया जाएगा. अंतिम चरण में क्यूआर कोड स्कैन होने के बाद ही काउंटिंग सेंटर में प्रवेश के लिए ‘ग्रीन सिग्नल’ मिलेगा. चुनाव आयोग ने कहा कि यह नियम सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मतगणना कर्मियों, उम्मीदवारों और चुनाव एजेंटों पर लागू होगा.

मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. सबसे भीतरी स्तर, यानी मतगणना कक्ष में सुरक्षा की व्यवस्था केवल केंद्रीय बल के कर्मियों द्वारा की जाएगी, दूसरे स्तर पर मतगणना केंद्र परिसर के अंदर लेकिन मतगणना कक्षों के बाहर सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य और केंद्रीय बलों के संयुक्त बल द्वारा संभाली जाएगी. तीसरे और अंतिम स्तर पर मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा की जिम्मेदारी कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के कर्मियों द्वारा संभाली जा रही है.

विज्ञापन

अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों की तैनाती

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की है. मतगणना पर्यवेक्षकों की सहायता के लिए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की है. अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि मतगणना की प्रक्रिया सुरक्षित, शांतिपूर्ण, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो.

बता दें, पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में हुए विधानसभा चुनावों में आजादी के बाद से सबसे अधिक मतदान हुआ, जिसमें 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुए दोनों चरणों में औसत मतदान प्रतिशत लगभग 93 प्रतिशत रहा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola