Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल

कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, TMC छात्र नेता समेत दो छात्र गिरफ्तार

Kolkata Law College Rape Case: दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके में स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में 25 जून को छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर कसबा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक TMC नेता का नाम भी सामने आ रहा है। पढ़िए कोलकाता से मनोज पांडेय की रिपोर्ट।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 27, 2025 15:51
साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज

Kolkata Law College Rape Case: कोलकाता के आरजीकर हॉस्पिटल का मामला शांत हुआ ही नहीं था कि एक बार फिर कोलकाता से नया मामला सामने आया है। दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके में स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात 25 जून की शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच कॉलेज परिसर में हुई।

पीड़िता की शिकायत पर कसबा थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कॉलेज के पूर्व यूनिट अध्यक्ष और वर्तमान में TMC की छात्रविंग त्रिणमूल छात्र परिषद का जिला महासचिव मोनोजित मिश्रा (31), फर्स्ट ईयर का छात्र जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी उर्फ प्रमित मुखोपाध्याय (20) के रूप में हुई है।

---विज्ञापन---

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर किया गैंगरेप

शिकायत में छात्रा ने बताया कि आरोपी ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे छात्रा ने अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप किया।

यहां से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि मोनोजित मिश्रा और जैब अहमद को 26 जून की शाम को तालबागान क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार किया गया। प्रमित को 27 जून को उसके घर से पकड़ा गया। तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। अदालत ने तीनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। तीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने 14 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें अगले मंगलवार तक यानी 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

अब फॉरेंसिक जांच का इंतजार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कथित गैंगरेप की घटना कॉलेज की इमारत के अंदर ही हुई। पीड़िता का प्रारंभिक मेडिकल परीक्षण किया गया है। कई गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और अब फॉरेंसिक जांच का इंतजार है। उस कमरे को भी कोलकाता पुलिस ने सीज कर दिया है।

 

First published on: Jun 27, 2025 03:00 PM