Uttarkashi Avalanche: चौबीस घंटे बाद भी बचाव कार्य जारी, सरसावा और बरेली से तीन ओर हेलीकॉप्टर तैनात, अब तक 14 रेस्क्यू

Uttarkashi Avalanche
विज्ञापन

पवन मिश्रा, उत्तराखंड: उत्तराखंड हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोहियों की मदद के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चौबीस घंटे बाद भी जारी है। IAF ने ऑपरेशन के लिए सरसावा से दो और बरेली से एक हेलीकॉप्टर तैनात किया है। IAF ने अब तक लगभग 12 हजार फीट पर स्थित बेस कैंप से मतली हेलीपैड तक 14 पर्वतारोहियों को बचाया है। बता दें कि  उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में द्रौपदी का डांडा (Draupadi ka Danda) चोटियों पर हिमस्खलन (Avalanche) हुआ था।

लापता हुए कई पर्वतारोहियों की तलाश में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों समेत NDTF, SDRF और ITBP की टीमें लगी हैं। आज दिन में उत्तराखंड के सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति के बारे में जायजा लिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Advertisment

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के डीजीपी ने बताया कि आज यानी बुधवार को मौसम साफ था, इसलिए वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एनआईएम की टीमों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि टीमों ने अब तक कुल 10 शवों को बरामद किया है। करीब 20 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

बता दें कि उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (Nehru Mountaineering Institute) की ओर से प्रशिक्षण के लिए गए द्रौपदी का डांडा चोटियों पर गए पर्वतारोही दल के 28 सदस्य अचानक हुए हिमस्खलन में फंस गए हैं। घटना की जानकारी होने पर उत्तराखंड प्रशासन, NDRF, SDRF और ITBP ने काफी लोगों का रेस्क्यू कर लिया, लेकिन 28 लोग फंसे रह गए। बाद में सीएम धामी ने वायुसेना से मदद मांगी। अभी तक कुल 10 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ