UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को हुए भारतीय सड़क कांग्रेस (81st Annual Session of the Indian Roads Congress) के 81वें वार्षिक सत्र का उद्घाटन हुआ। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport & Highways Minister Nitin Gadkari) ने उत्तर प्रदेश के लिए 8,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से पहले उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बनाना है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए मोदी सरकार आने वाले दिनों में यूपी के लिए 5 लाख करोड़ रुपये मंजूर करने जा रही है। इस दौरान गडकरी ने राज्य सरकार से राज्य में शहरी परिवहन को और बेहतर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक डबल डेकर एसी बसें शुरू करने का भी आग्रह किया है।
निवेश के लिए अच्छी सड़के, जलापूर्ति और बिजली जरूरी
गडकरी ने सत्र के दौरान प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि यूपी में धीरे-धीरे डीजल और पेट्रोल का उपयोग कम करें। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास करने और रोजगार पैदा करने के लिए बुनियादी ढांचे की जरूरत है। निवेश लाने के लिए अच्छी सड़कों, जलापूर्ति और बिजली की आपूर्ति आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी का भारत को सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बनाने का विजन है।
पराली और बेकार टायरों का हो सकता है इस्तेमाल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क और बुनियादी ढांचे पर काम करने से वायु प्रदूषण 40% तक बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को देश में इथेनॉल की सबसे बड़ी मात्रा का उत्पादन करने के साथ-साथ और भी कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पराली को कोलतार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बेकार टायरों का बिटुमेन बनाने के लिए इस्तेमाल हो सकता है।
भारतमाला प्रोजेक्ट में यूपी को मिलेंगी कई सौगातें
मंत्री ने कहा कि एनएचएआई के सहयोग से राज्य के सभी बस स्टेशनों को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के आधार पर नया रूप दिया जाएगा। पहले चरण में 25 स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा। गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को जल्द ही गोरखपुर-सिलीगुड़ी, वाराणसी-कोलकाता और गोरखपुर बरेली कॉरिडोर मिलेगा, जो भारतमाला प्रोजेक्ट-2 का हिस्सा होगा।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रतापगढ़ सुल्तानपुर-अयोध्या राज्य राजमार्ग को चौड़ा किया जाएगा। जबकि उत्तर प्रदेश में 1,000 करोड़ रुपये की लागत से 12 रेल ओवरहेड ब्रिज बनाए जाएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
4 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
5 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
7 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
8 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
8 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines