Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Uttar Pradesh: शिवपाल यादव बोले- 2024 में रहूंगा सरकार का हिस्सा, सपा से मिला कई बार धोखा

लखनऊ: साल 2024 में मैं सरकार का हिस्सा बनूं इस पर काम कर रहा हूं। समाजवादी पार्टी से मुझे कई बार धोखा मिला है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को यह बात कही। एक कार्यक्रम के दौरान मीडियो को संबोधित करते हुए शिवपाल बोले लक्ष्य है कि 2024 में […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Sep 10, 2022 16:10
शिवपाल यादव

लखनऊ: साल 2024 में मैं सरकार का हिस्सा बनूं इस पर काम कर रहा हूं। समाजवादी पार्टी से मुझे कई बार धोखा मिला है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को यह बात कही। एक कार्यक्रम के दौरान मीडियो को संबोधित करते हुए शिवपाल बोले लक्ष्य है कि 2024 में सरकार का हिस्सा बन सकें। चुनाव नजदीक होगा तब देखा जाएगा कि क्या राजनीतिक फैसला उचित रहेगा। अभी डेढ़-दो साल का वक्त है। सपा के साथ नहीं रहना है, यह तो तय है। अब कैसे और किसके साथ रहेंगे, समय बताएगा।

---विज्ञापन---

 

भतीजा पैर छूए तब भी नहीं जाऊंगा

पूछने पर क्या समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पैर छू लेंगे तो क्या आप मान जाएंगे ? इस पर शिवपाल ने जवाब दिया कि ‘देखिए मुझे अब समाजवादी पार्टी में जाना ही नहीं है। अब कोई समझौता नहीं, कोई गठबंधन नहीं होगा। हमें पहले कई बार धोखा मिल चुका है। उन्होंने बोला समय आने पर यह बातें तय होंगी कि कहां और किसके साथ गठबंधन करना है। अभी तो मैं केवल अपने संगठन को ही मजबूत कर रहा हूं।

75 जिलों में सपा की सरकार नहीं

आगे शिवपाल यादव बोले यूपी चुनाव में हमने देखा कि 75 जिलों में सपा नहीं थी। इन जिलों में टिकट ही सही से नहीं बांटा गया। इस बार जनता चाहती थी कि सरकार बने लेकिन वह अपने संगठन को ही नहीं संभाल पाए। बता दें शिवपाल इससे पहले यूपी में कैबिनेट मंत्री, नेता विपक्ष और सपा में प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव समेत कई बड़े पदों पर रहें हैं। अखिलेश यादव से अनबन होने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई थी।

First published on: Sep 10, 2022 04:06 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.