Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गोमती नगर विस्तार इलाके के एक अपार्टमेंट में रहने वाले 41 वर्षीय व्यक्ति ने अपने कमरे में फांसी लगाकर (Suicide) जान दे दी। अगली सुबह परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले वह जमानत पर रिहा हुए थए।
बेटे को कमरे से बाहर भेज कर दरवाजा लगाया
लखनऊ पुलिस ने बताया कि गोमती नगर विस्तार के शिप्रा अपार्टमेंट के वी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 101 में प्रशांत विजय सिंह (41) अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। शुक्रवार को वह अपने फ्लैट में ही थे। देर रात उन्होंने कमरे में पढ़ाई कर रहे बेटे अर्नव से कहा कि वह बाहर जाकर पढ़ाई कर ले। अर्नव बाहर आ गया। इसके बाद प्रशांत ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने काफी बार कमरे का दरवाजा खटकाया, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला।
सुबह भी दरवाजा नहीं खुला तो बुलाई पुलिस
इसके बाद अगली सुबह 4 बजे फिर से कमरे का दरवाजा खटकाया। अब भी कमरे से कोई अवाज नहीं आई। परिवार वालों को शक हुआ तो उन्होंने गोमती नगर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर देखा तो प्रशांत का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।
सुसाइड नोट किया मुकदमे का जिक्र
वहीं पुलिस को शव की तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक मुकदमे का जिक्र है। परिवार वालों और पुलिस ने बताया कि प्रशांत के खिलाफ एक लड़की ने दुष्कर्म, धमकी और रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया था। 15 जुलाई को वह जमानत पर रिहा होकर घर आए थे। परिवार वालों ने बताया कि वह काफी तनाव में रहते थे। पुलिस को आशंका है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या की है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
31 mins agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines