Deoria News: अचानक गिरा दो मंजिला मकान, पति-पत्नी और 3 साल की मासूम की दबकर मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Deoria News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया जिले में सोमवार सुबह दो मंजिला जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर पति, पत्नी और उनकी तीन साल की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीमों ने राहत कार्य शुरू किया। काफी देर बाद तीनों के शवों को निकाला गया है। बता दें कि लखनऊ में भी पिछले हफ्ते एक दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले की अंसारी रोड पर व्यवसायी सत्य प्रकाश का दो मंजिला मकान था। आसपास के लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में है। मकान में दिलीप गोंडा (35), उनकी पत्नी चांदनी (30) और तीन साल की बेटी पायल किराए पर कमरा लेकर रहते थे। दिलीप मजदूरी करके परिवार का पेट पालते थे। काफी समय से यहां रह रहे थे।
Deoria, UP | Roof of 2-story building collapses
3 members of a family residing in the house including a man, his wife & his daughter were rescued & rushed to hospital. An update on their health is still awaited. Meanwhile, we're looking into how the roof fell: SP Sankalp Sharma pic.twitter.com/9bvWyuO96E
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 19, 2022
सोमवार सुबह यह मकान अचानक से भरभराकर गिर गया। मकान के गिरते ही तेज धमाके के साथ धूल का गुबार उठा। इलाके के काफी लोग तब तक जागे भी नहीं थे, लेकिन तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों के होश उड़ गए। बाहर निकल कर देखा। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद देवरिया में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 19, 2022
पुलिस ने तत्काल तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद हादसा स्थल पर एसपी संकल्प शर्मा, सीओ श्रीयश त्रिपाठी समेत प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने जेसीबी मसीनों की मदद से कई घंटों तक राहत कार्य किया। बता दें कि लखनऊ और उन्नाव में पिछले हफ्ते आई बारिश के कारण दो हादसे हुए थे। लखनऊ में सैन्य क्षेत्र की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। वहीं उन्नाव में एक घर की छत ढह गई थी। यहां भी दो नाबालिगों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: