Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Ayodhya: स्कूल जा रही दो बहनों के मनचलों ने फाड़े कपड़े, भीड़ ने एक को दबोचा तो सामने आई बड़ी हकीकत

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्कूल जा रहीं दो किशोरियों को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया। उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि किशोरियों के कपड़े भी फाड़ दिए। उनके चीखने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Sep 1, 2022 18:37

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्कूल जा रहीं दो किशोरियों को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया। उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि किशोरियों के कपड़े भी फाड़ दिए। उनके चीखने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं दो मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक ने अपना हिंदू नाम बताया था, लेकिन बाद उसका नाम कुछ और निकला।

ई-रिक्शे से स्कूल जा रही थीं दोनों बहनें

घटना गुरुवार की है। अयोध्या जिले के रीडगंज इलाके में दो सगी बहनें (नाबालिग) ई-रिक्शा में सवार होकर स्कूल जा रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि किशोरियों ने विरोध किया तो उन्होंने उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके अलावा किशोरियों ने और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख आरोपी भागने लगे। इस पर लोगों ने दौड़ा कर एक आरोपी को पकड़ लिया।

---विज्ञापन---

पहले अपना हिंदू नाम बताया, बाद में निकला कुछ और

वहीं ई-रिक्शा चालक ने किशोरियों के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने आरोपी की जमकर धुनाई लगाई। किशोरियों के परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी ने पहले अपना हिंदू नाम बताया था, लेकिन बाद में वह दूसरे समुदाय का निकाला। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं पीड़ित की तहरीर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अयोध्या के एसपी सिटी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अरोपियों की तलाश जारी है।

First published on: Sep 01, 2022 06:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.