उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अकोला पनवारी कांड के मामले में 34 साल बाद कोर्ट ने 36 आरोपियों को दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपियों पर 26 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। पनवारी कांड 21 जून 1990 में हुआ था। सभी आरोपी अकोला के रहने वाले थे। आरोपियों के परिजनों ने कहा कि वे हाई कोर्ट में इस केस को लेकर अपील करेंगे। इस केस के 16 अभियुक्तों को सबूतों के अभाव में बरी किया जा चुका है। वहीं, 27 अभियुक्तों की मौत हो चुकी है। पिछले 34 साल से इस मामले की सुनवाई एससी/एसटी कोर्ट में चल रही थी।
क्या है अकोला का पनवारी कांड?
आगरा का पनवारी कांड 21 जून 1990 में हुआ था। यहां सिकंदरा के गांव पनवारी में अनुसूचित जाति की बरात चढ़ाने को लेकर जाट और जाटव समाज के लोगों के बीच विवाद हुआ। यह विवाद बहुत देर तक चला, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में 22 जून को बरात चढ़ाई गई। पुलिस के सामने बरात चढ़ाने को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान फायरिंग में सोनी राम जाट को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पनवारी के आसपास के कई गांवों तक इस विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि 24 जून को अकोला में जाट समाज और अनुसूचित जाति के लोग आमने-सामने आ गए। इस कांड की वजह से रे आगरा में तनाव फैल गया हालात इतने बिगड़े कि कर्फ्यू लगाना पड़ा गया।
6000 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में थाना कागारौल में 22 जून 1990 को तत्कालीन एसओ ओमवीर सिंह राणा ने 6000 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, आगजनी और SC/ST एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कराई थी। घटना ने राजनीतिक रंग भी लिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आगरा आकर पीड़ितों से मुलाकात की थी, जबकि स्थानीय सांसद और रेल राज्यमंत्री अजय सिंह ने भी दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें: बिहार के 39 जिलों में बरसेंगे बादल, इन जगहों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
34 साल बाद कोर्ट का फैसला
मामले की सुनवाई आगरा की SC/ST कोर्ट में 34 साल तक चली। मुकदमे में कुल 80 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी, जिनमें से 27 की मौत हो चुकी है। 31 गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज हुए। कोर्ट ने IPC की धारा 147, 148, 149, 323, 325, 452, 436, 427, 504, 395 और SC/ST एक्ट की धाराओं के तहत 36 आरोपियों को दोषी पाया। कोर्ट ने 30 मई 2025 को 36 दोषियों को 5-5 साल की सजा सुनाई। इस दौरान कोर्ट में 3 आरोपी गैरहाजिर रहे, जिनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। 32 दोषियों को फैसले के बाद सीधे जेल भेज दिया गया।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
39 mins agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
2 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines