ऑस्ट्रेलिया के PM भारत के प्रधानमंत्री को क्या कहकर बुलाते हैं? केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने किया खुलासा

Australia PM Anthony Albanese, PM Narendra Modi, Rajnath Singh, Yogi Adityanath, Lucknow News, Uttar Pradesh

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई सड़क विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में विकास कार्यों की दृष्टि से एक नया अध्याय जुड़ रहा है। लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में विकास का जो नया अध्याय लिखा जा रहा है उसमें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन और मुख्यमंत्री योगी का मिशन दोनों का भरपूर योगदान है।

विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर भारत का कद बढ़ गया है। पहले भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब भारत कुछ कहता है तो पूरी दुनिया उसे सुनती है। इसे इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज बॉस कहकर बुलाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति पीएम मोदी को ग्लोबल लीडर बताते हैं और उनका ऑटोग्राफ लेने की इच्छा जता चुके हैं।

विज्ञापन

नया यूपी बनाने में योगी मनोयोग से जुटे

राजनाथ सिंह ने कहा कि योगीजी का नया उत्तर प्रदेश बनाने का जो लक्ष्य है, उसको पूरा करने में वे बड़े ही मनोयोग से लगे हुए है। उनका लक्ष्य है उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आने वाले समय में वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना। मुझे विश्वास है इसमें हमें जरूर सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

अब यूपी में खड़ा हाे रहा 14 एक्सप्रेस-वे का नेटवर्क

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज एक नहीं 6-6 एक्सप्रेसवेज उत्तर प्रदेश में आपरेशनल है। आठ नए एक्सप्रेसवेज पर काम चल रहा है यानि उत्तर प्रदेश में 14 एक्सप्रेसवेज का नेटवर्क खड़ा होने जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ