Delhi Traffic Relief: कालिंदी कुंज के जाम से मिलेगी हमेशा के लिए राहत, AIIMS मॉडल पर बनेंगे दो नए लूप; नोएडा-फरीदाबाद का सफर होगा आसान

Kalindi Kunj Traffic Jam Solution: दिल्ली-नोएडा-फरीदाबाद वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कालिंदी कुंज चौराहे पर लगने वाले लंबे जाम से जल्द राहत मिल सकती है. NHAI की नई योजना के तहत दो लूप फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जिससे नोएडा, फरीदाबाद और दक्षिण दिल्ली के लाखों यात्रियों का सफर तेज और आसान होगा. आइए जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में.

KALINDI KUNJ

कालिंदी कुंज के जाम से मिलेगी राहत. (Image: AI)

दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से भारी ट्रैफिक और घंटों के जाम के लिए जाना जाने वाला कालिंदी कुंज चौराहे को अब सिग्नल-फ्री बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यहां ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए एक नई योजना तैयार की है, जिसके तहत एम्स फ्लाईओवर की तर्ज पर दो विशेष लूप फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. इस परियोजना का उद्देश्य रोजाना लगने वाले जाम को कम करना और लोगों के सफर को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है. माना जा रहा है कि इसके पूरा होने के बाद इस पूरे क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

350 करोड़ रुपये की परियोजना से मिलेगा सिग्नल-फ्री सफर

इस बड़ी परियोजना पर 350 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है. परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है और आगे की प्रक्रिया पर काम जारी है. कालिंदी कुंज चौराहा दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद को जोड़ने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं. हाल के सालों में आसपास के एक्सप्रेसवे और नई सड़क परियोजनाओं के शुरू होने के बाद यहां वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है. इसी वजह से ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक समाधान तलाशे गए हैं, ताकि यात्रियों को बार-बार रुकने और लंबे जाम का सामना न करना पड़े.

दो नए लूप फ्लाईओवर बदल देंगे ट्रैफिक का पूरा सिस्टम

  • नई योजना के तहत पहला लूप नोएडा की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे फरीदाबाद और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दिशा में जोड़ देगा. इससे वाहन चालकों को चौराहे पर रुककर मोड़ लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  • वहीं दूसरा लूप फरीदाबाद और एक्सप्रेसवे की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को सीधे नोएडा की ओर पहुंचाने का काम करेगा.
  • इस तरह दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले लोगों को बिना किसी रुकावट आवाजाही की सुविधा मिलेगी. साथ ही स्थानीय यातायात को ध्यान में रखते हुए नीचे की सड़कों को भी चौड़ा और अधिक व्यवस्थित बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम हो सके.
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटी सी दूरी तय करने के लिए वाहन चालकों को 2 से 2.5 घंटे का समय रोज लगता है, और यह सिर्फ एक वक्त का हाल नहीं, बल्कि सुबह और शाम दोनों वक्त रहता है, जिससे सफर थकाऊ बन जाता है.
  • माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यात्रा का समय बहुत कम हो जाएगा.

नोएडा, फरीदाबाद और दक्षिण दिल्ली के यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

परियोजना पूरी होने के बाद नोएडा, फरीदाबाद, बदरपुर बॉर्डर, शाहीन बाग, जसोला और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में आने-जाने वाले लोगों का सफर पहले की तुलना में काफी तेज हो सकता है. जहां अभी लोगों को ट्रैफिक सिग्नल और जाम के कारण काफी समय गंवाना पड़ता है, वहीं भविष्य में यह दूरी कुछ ही मिनटों में तय की जा सकेगी. इस परियोजना को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना न सिर्फ यात्रा समय कम करेगी, बल्कि ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और बेहतर सड़क सुरक्षा में भी योगदान देगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ