Atiq Ahmad News: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद को कोर्ट में पेशी के लिए गुजरात की साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज लाने और ले जाने में कितना खर्च होता है? अतीक को लाने और ले जाने में कितने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है? इसका जवाब एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है।
अतीक उमेश पाल की हत्या का मुख्य आरोपी है, जो 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का गवाह थे। अतीक राजू पाल हत्याकांड का भी आरोपी है और गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।
एक तरफ से 1275KM की यात्रा, 37 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
रिपोर्ट के मुताबिक, साबरमती जेल से उमेश पाल मामले में मुकदमे के लिए अतीक अहमद को लाने और फिर अदालत के स्थगित होने पर उसे वापस ले जाने के लिए 37 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है। इसके अलावा दो पुलिस वैन और दो एस्कॉर्ट वाहन भी पूरी व्यवस्था में लगाए जाते हैं। बता दें कि साबरमती से प्रयागराज के नैनी जेल तक कुल 1,275 किमी की यात्रा तय की जाती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, साबरमती जेल से प्रयागराज की अदालत में अतीक अहमद को पेश करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगभग 10 लाख रुपये खर्च कर रही है। अतीक को लाने ले जाने के लिए तैनात 37 पुलिसकर्मियों के वेतन और महंगाई भत्ते (डीए) पर सरकार छह लाख रुपये खर्च करती है। यह आंकड़ा उनके औसत वेतन की गणना और डीए की राशि को जोड़ने के बाद चार दिनों के वेतन पर आधारित है। इसके अलावा, ईंधन की लागत 3 लाख रुपये आती है।
डीजल का खर्च करीब 3 लाख रुपये
अतीक अहमद को लाने के लिए प्रयागराज से पुलिस साबरमती जेल जाती है और फिर वहां से अतीक को लेकर नैनी जेल लौटती है। इस दौरान कुल 3 लाख रुपये के डीजल की खपत होती है। इसे ऐसे समझिए- एक पुलिस वैन की औसत 5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। ऐसे में एक वैन में एक तरफ 255 लीटर डीजल की जरूरत होती है। इसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए तक आती है।
अतीक अहमद के साथ दो पुलिस वैन भी है, तो एक तरफ का खर्चा 50 हजार रुपए तक पहुंच जाता है। वैन प्रयागराज से साबरमती जेल जाती है और गैंगस्टर के साथ प्रयागराज लौटती है। एक बार अदालती कार्यवाही समाप्त होने के बाद एक बार फिर प्रयागराज से साबरमती जेल ले जाती है। लिहाजा, दोनों वैन चार चक्कर लगाती हैं और डीजल की कीमत करीब 2 लाख रुपये होती है।
इसी तरह, दो वाहन पुलिस एस्कॉर्ट के रूप में पीछा करते हैं, जिनका औसत माइलेज 12 किमी/लीटर है। एक तरफ की यात्रा के लिए प्रत्येक पुलिस एस्कॉर्ट कार में 107 लीटर डीजल की जरूरत होती है। लागत करीब 10 हजार रुपये आती है। अतीक को ले जाने वाली पुलिस वैन की तरह ही ये कारें भी चार चक्कर लगाती हैं। पुलिस एस्कॉर्ट वाहनों के लिए ईंधन की लागत 80,000 रुपये है। इस तरह पुलिस वैन और एस्कॉर्ट वाहन के प्रयागराज से साबरमती जाने और वहां से लौटने के बाद वापस ले जाने में 2 लाख 80 हजार का खर्च आता है।
पुलिसकर्मियों पर 6 लाख रुपए खर्च
अतीक अहमद के आने-जाने के लिए एक कमांडिंग ऑफिसर, एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, छह ड्राइवर, चार हेड कांस्टेबल और 23 कांस्टेबल नियुक्त किए गए हैं। इन पुलिसकर्मियों को छह लाख रुपये वेतन और महंगाई भत्ता दिया जाता है। प्रयागराज पुलिस की सुरक्षा के अलावा पुलिस की अलग से टीमें भी तैनात की गई हैं।
जून 2019 से साबरमती जेल में बंद है अतीक
अहमद जून 2019 से साबरमती जेल में बंद है, उस साल अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि यूपी के फूलपुर के पूर्व सांसद को गुजरात में स्थानांतरित किया जाए।
बुधवार को जब यूपी पुलिस अतीक को लेकर यूपी लौट रही थी तब उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने से पहले पुलिस की गाड़ियां मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रुकी थीं। इस दौरान अतीक अहमद ने कहा कि मैं आपके माध्यम से सरकार को बता दूंगा कि मुझे पहले ही जमीन में दबा दिया गया है, अब मैं और क्या कर सकता हूं? कृपया मेरे परिवार को दूर रखें।
कभी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय रहे अतीक अहमद को डर है कि वह फर्जी पुलिस मुठभेड़ में मारा जाएगा। बुधवार को उसने मीडिया से बात करते हुए खुद को सुरक्षित रखने के लिए मीडिया का शुक्रिया भी अदा किया था।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
7 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
10 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
15 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines