उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति चाय की दुकान और बाकी सार्वजनिक इलाकों में लोगों के नाम पूछकर मुस्लिम लोगों को परेशान कर रहा है। इस व्यक्ति का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह व्यक्ति चाय की दुकान पर चाय पी रहे मुस्लिम लड़कों का नाम पूछकर उन्हें भगा देता है। इसके साथ चेतावनी देता है कि वे लोग दोबारा इस दुकान पर न आएं।
क्या है वायरल वीडियो में?
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स हिंदूवादी संगठन का सदस्य बताया जा रहा है। वहीं, वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुकान पर मौजूद युवकों से शख्स कितने सख्त लहजे में उनका नाम पूछ रहा है। वहीं, जब उसे यह पता चला कि ये युवक मुस्लिम हैं तो वह और सख्त हो गया।
यह भी पढ़ें: टार्जन कार बनी जनरेटर जीप! गोदाम का गेट तोड़कर निकली बाहर, CCTV फुटेज वायरल
चाय की दुकान से मुस्लिम युवकों को भगाया
वीडियो में आगे व्यक्ति ने मुस्लिम युवकों से पूछा कि क्या उनके घर में चाय नहीं बनती है या फिर उनके मोहल्ले में चाय की दुकान नहीं है। इसके बाद यह व्यक्ति मुस्लिम युवकों को दुकान से भगा देता है। साथ ही दोबारा दुकान पर न आने की चेतावनी देता है। इसके बाद व्यक्ति वीडियो में कहता है कि ये जानबूझकर यहां पर आते हैं, जहां पर हमारी बहन-बेटियां मंदिर में दर्शन करने आती हैं। इसके बाद ये लोग हमारी बहन-बेटियों की रेकी करते हैं और लव जिहाद जैसे कामों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उन्हें अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
2 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
5 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
19 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
19 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
20 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
20 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines