UP में और घना हुआ कोहरा; गोरखपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, फिर आपस में भिड़ते गए वाहन

Gorakhpur Accident

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में बुधवार सुबह घने कोहरे (Dense Fog) के कारण कई सड़क हादसे हुए। जिले के बघागड़ा इलाके में पांच से छह सड़क हादसों में 16 से अधिक लोग घायल हो गए। इन हादसों में एक बस भी शिकार हुई। कोहरे कारण बस पलट गई। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कोहरे में नहीं दिखी सड़क

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर में घने कोहरे के कारण कई वाहनों को नुकसान हुआ है। यहां कोहरे में दृश्यता काफी कम होने के कारण एक बस का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। वहीं सामने से आ रहा एक ट्रक भी बुरी तरह से हादसे का शिकार हो गया। ट्रक में लोड सारा सामान और सब्जियां सड़क पर फैल गईं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1605449267073933313

अस्पताल में भर्ती कराए घायल

सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग भी काफी संख्या में वहां पहुंच गए। बता दें कि इस सप्ताह में रविवार से पड़ रहे घने कोहरे के कारण एक के बाद एक हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं।

अगले 2-3 तीन घने कोहरे का अलर्ट

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गोरखपुर की एसडीएम सदर ने बताया कि वाहनों की टक्कर से कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी की हालत गंभीर नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। वाहन चालकों से अनुरोध है कि सावधानी से वाहन चलाएं। घने कोहरे के कारण ही गोरखपुर में हाईवे पर बसों और ट्रकों के पलटने से कई वाहन आपस में भिड़ गए।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ