Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने अपनी मां पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मां ने अपने दूसरे पति से भी बेटी के साथ दुष्कर्म करवाया। मामले का खुलासा शुक्रवार को पीड़िता ने स्वयं रुड़की प्रेस क्लब पहुंचकर किया। मामले में उसने गंगनहर पुलिस को तहरीर दी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवती ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मां ने करीब 6 साल पहले पिता का साथ छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ रहने चली गई। उस युवक ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसकी मां ने उस युवक के साथ रहना छोड़ दिया। युवती ने बताया कि इस घटना के कुछ दिन बाद उसकी मां ने राजस्थान में किसी डाॅक्टर से शादी कर ली। इसके बाद मां ने उसके साथ भी शारीरिक संबंध बनवाए और उसकी अश्लील वीडियो भी बनवाई।
राजस्थान से भागकर पहुंची रुड़की
युवती के बताया कि वह किसी मां के चंगुल से बचकर रुड़की पहुंची और फिर चाचा के साथ रहने लगी। इसके बाद उसकी सोशल मीडिया पर उसकी किसी युवक के साथ मित्रता हुई। इसकी खबर उसकी मां को लग गई। इसके बाद मां ने उक्त युवक के साथ शादी करवाने की बात कही और घूमने-फिरने को कहा।
ये भी पढ़ेंः थाने में युवती बोली-गैंगरेप हुआ, CCTV से खुली पोल, केस की सच्चाई जान दंग रह गई पुलिस
दोस्त को पैसे देकर करवाया दुष्कर्म
मीडिया को दिए बयान में युवती ने कहा कि मां ने उसके पे्रमी को पैसे दिए और उसके साथ रेप करने को कहा। इतना ही नहीं उसकी मां ने उसके साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो भी बनवा लिया। युवती ने बताया कि अब उसकी मां और वह युवक उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। इतना ही युवती ने जहां शरण ले रखी, वहां आकर उसकी मां ने अभद्रता की। युवती ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रही है लेकिन उसका भविष्य अधर में लटका हुआ है।
ये भी पढ़ेंः Video: मौलाना को खेत में बेटी संग अंतरंग पकड़ा, युवती बोली – मेरी मर्जी, आपको क्या?
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
5 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
20 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines