Viral Video: स्कूल में बच्चों के सामने टीचरों में जमकर हुई थप्पड़बाजी, दांत से काट लिया हाथ
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: स्कूल में बच्चों को अच्छा आचरण और किसी के भी साथ दुर्व्यवहार न करने की शिक्षा देने वाले शिक्षक ही जब हदों को पार कर दें, तो क्या ही कहा जा सकता है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Rae Bareli) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है कि आपके भी होश उड़ जाएंगे।
यहां दो सरकारी शिक्षिकाओं में बच्चों के साथ ही थप्पड़बाजी हो गई। इतना ही नहीं एक शिक्षिका ने दूसरी शिक्षिका के हाथ पर काट खा लिया। स्कूल में मारपीट की वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
घटना रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय खलीलपुर की है। यहां पूजा वर्मा और अनीता देवी शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। बुधवार को दोनों शिक्षिकाएं स्कूल में मौजूद थीं। तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी बढ़ गई। एक शिक्षिका दूसरी शिक्षिका के पास पहुंच गई। और फिर थप्पड़बाजी शुरू हो गई। आरोप है कि शिक्षिका अनीता ने पूजा वर्मा के हाथ पर दांत से काट खाया। खून निकलने लगा। स्कूल के हेडमास्टर ने दोनों को शांत कराया।
इसके बाद शिक्षिका पूजा वर्मा ने थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की है। घटना के बाद शिक्षाधिकारियों ने स्कूल में पहुंच कर मामले की जांच की। दूसरी शिक्षिका इस दौरान गैरहाजिर रही। कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि पूजा वर्मा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी मामले की जांच की है। डलमऊ के खंड शिक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी और खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के तहत दोनों अधिकारियों ने स्कूल में जाकर बच्चों समेत अन्य कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। उनके बयान दर्ज किए। बता दें कि शिक्षिका पूजा वर्मा जालौन की रहने वाली हैं। यहां उनको तैनाती मिली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: