UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Rae bareli) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपने पति के रोज-रोज शराब पीने के बाद बहस और क्लेश करने से परेशान ब्यूटीशियन पत्नी ने एक खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
पति के शव के साथ रातभर सोती रही
जानकारी के मुताबिक शराब पीने को लेकर अक्सर होने वाले झगड़ों के कारण एक व्यक्ति की पत्नी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद वह रातभर शव के पास सोती रही। सुबह बच्चों ने जब पिता को जगाने की कोशिश की तो उसने मना कर दिया। कहा कि पिता को सोने दो।
और पढ़िए –कोहरा आते ही शुरू हुई चोरी की घटनाएं; गाजियाबाद में ज्वेलरी शॉप को चोरों ने ऐसे बनाया निशाना
पहले सिर में मारा फिर गला घोंट कर हत्या की
जिला पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अतुल के रूप में हुई है। उसकी पत्नी अन्नू पर उसकी हत्या का आरोप है कि बताया गया है कि नशे की हालत में घर लौटने पर पति और पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद अन्नू ने कथित तौर पर अपने पति के सिर पर प्रहार किया और उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।
बच्चो को बोला- पापा को जगाना नहीं
पुलिस ने बताया कि आरोपी अन्नू इलाके में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पति के शव के पास सोती रही। घटना की अगली सुबह वह अपने काम पर चली गई और अपने बच्चों को बोल कर गई कि पापा (अतुल) को नींद से नहीं जगाना। शाम को अन्नू घर लौटी और खाना बनाया। खाना खाकर जब बच्चे सो गए तो उसने अतुल के शव को घसीट कर घर के गेट पर फेंक दिया।
हत्या के अगले दिन गेट पर फेंका शव, हल्ला मचाया
अगली सुबह उसने खुद ही शोर मचा दिया। शोर को सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों को कहा कि नशे में उसका पति गिर गया है और उसकी मृत्यु हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में अन्नू के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने अन्नू को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
49 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
6 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
19 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines