कोहरा आते ही शुरू हुई चोरी की घटनाएं; गाजियाबाद में ज्वेलरी शॉप को चोरों ने ऐसे बनाया निशाना

Tamil Nadu, stampede, Veshtis, sarees, Thaipusam, Tiruppattur, Vaniyambadi,

crime scene

UP News: कोहरा शुरू होते ही चोरों ने अपनी मंसूबों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले के कौशांबी इलाके में एक ज्वेलरी की दुकान (Jewellery Shop) में देररात सेंधमारी करके चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकाय की है। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गए हैं।

दिल्ली के रहने वाले राजेश की है दुकान

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले राजेश वर्मा की कौशांबी में ज्वेलरी की दूकान है। राजेश जब सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान के ताले टूटे हुए थे और शटर खुला हुआ था। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे 5-6 बदमाश

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर और चोरी की घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घटना सुबह तड़के करीब तीन बजे के आसपास की है। फुटेज में पांच से छह लोग चोरी के गहने लेकर दुकान से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही पुलिस इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, चोरों की तलाश शुरू

राजेश ने बताया कि बदमाश शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुकान का शटर काफी जर्जर हालत में था। जिसे बदमाशों ने आसानी से तोड़ दिया। गाजियाबाद पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ