हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'तलवार के डर से हिंदुओं को बनाया गया मुसलमान', योगी के विधायक का अजब बयान

औरंगजेब को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में बस्ती जनपद के हरैया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने इस पर अजब-गजब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब के समय पर तलवार के डर से लोगों मुसलमान बनाया गया।

विज्ञापन
सिनेमा हॉल में लोगों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह

(वसीम अहमद): औरंगजेब के नाम को लेकर सियासत अभी भी जारी है और उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के हरैया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने गैर हिंदू समुदाय को लेकर एक अजब बयान दिया है और कहा कि मुगल काल के दौरान तलवार के डर से देश के हिंदू को मुसलमान बनाया गया था। विधायक अजय सिंह ने मुसलमान की उत्पत्ति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा औरंगजेब इतना क्रूर शासक था कि उसने भारत की संस्कृति और विरासत को नुकसान पहुंचाया था। इतना ही नहीं भारत का मुसलमान आज सबसे सुरक्षित भारत में ही है, क्योंकि यहां का मुसलमान कहीं बाहर इराक, ईरान और अरब वाले मुसलमान नहीं हैं। बल्कि, भारत में निवास करने वाले सभी मुसलमान मुगल काल के दौरान औरंगजेब के तलवार से डर कर बने हुए मुस्लिम हैं।

मोदी सरकार इतिहास बनाने जा रही

वक्फ संशोधित कानून पर भी विधायक अजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार इतिहास बनाने जा रही है। देश की संपत्तियों पर कब्जा करने वाली वक्फ संस्था के नियमों में बदलाव करेगी, जिससे सरकार के पास कई लाख एकड़ जमीन आएगी। इन जमीनों को अस्पताल और गरीबों के लिए घर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून को अब कोई रोक नहीं पाएगा और मोदी सरकार इस कानून में संशोधन करके इतिहास बदल देगी।

सिनेमा हॉल पहुंचे थे अजय सिंह

विधायक अजय सिंह छावा मूवी के बहाने आम जनता को औरंगजेब का क्रूर इतिहास बताने के लिए बस्ती जनपद के एक सिनेमा हॉल में पहुंचे थे। यहां पर 2 दिन तक फ्री में आम लोगों के लिए फिल्म देखने की व्यवस्था की गई है। विधायक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करवा कर कोई भी इस मूवी को देख सकता है, जिससे उन्हें भी पता चले कि मुगल काल के दौरान औरंगजेब ने किस तरीके से अपने पिता और भाइयों को भी अपनी क्रूरता का शिकार बनाया। विधायक ने आगे कहा कि औरंगजेब की कब्र भारत में आने वाले समय में दिखाई नहीं देगी, क्योंकि मोदी सरकार इस दिशा में भी प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यूपी में सिविल विवादों को आपराधिक मामलों में बदलने की प्रवृत्ति पर सुप्रीम कोर्ट में नाराजगी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola