हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नोएडा में दबंग की करतूत हुई वायरल, दुकानदार को घसीटने का वीडियो आया सामने

Noida News: नोएडा के सेक्टर 49 क्षेत्र से वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक दबंग दुकानदार के साथ मारपीट करता दिख रहा है। यह मामला बरौला गांव का बताया जा रहा है। पढ़ें नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट…

विज्ञापन

Noida News: नोएडा के सेक्टर 49 क्षेत्र का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दबंग की करतूत कैद हो गई है। दबंग दुकानदार के साथ जमकर मारपीट कर रहा है। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। उसके बाद इसे किसी ने वायरल कर दिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। यह पूरी घटना बरौला गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित का है ग्रॉसरी स्टोर

बरौला गांव में पीड़ित का ग्रॉसरी स्टोर है। वीडियो में देखा गया है कि दुकानदार अपनी दुकान पर मौजूद है। तभी एक शख्स अंदर आता है, जिसके बाद पहले उससे कहासुनी होती है। बाद में बात इतनी आगे बढ़ जाती है कि मारपीट की नौबत आ जाती है। वह शख्स पीटते हुए दुकानदार को उसकी दुकान से बाहर निकाल लाता है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: होटल में कपल बनकर लिया कमरा, अंदर का नजारा देख हैरान रह गई पुलिस

विज्ञापन

आए दिन वायरल हो रहे हैं वीडियो

नोएडा में वीडियो वायरल होने के मामले आए दिन प्रकाश में आते हैं। कुछ दिन पहले भी थार कांड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें थार से युवक को कुचलने का प्रयास किया गया था। इसके अलावा आए दिन स्टंट के भी वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब दबंग द्वारा दुकानदार को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है।

जांच में जुटी थाना पुलिस

वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट करने वाले दबंग की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Greater Noida: 4 दिन पहले गायब हुए नाबालिग का नहर में मिला शव, हत्या की जताई आशंका

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola