Ghaziabad News: होटल में कपल बनकर लिया कमरा, अंदर का नजारा देख हैरान रह गई पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एक होटल में साइबर क्राइम पुलिस ने छापा मारकर गोरखधंधे का खुलासा किया है। यहां होटल के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने मौके से एक युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट…

Ghaziabad News (2)

गाजियाबाद होटल में पुलिस रेड (News24 GFX)

Ghaziabad News: गाजियाबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने इनपुट के आधार पर बीती रात एक होटल में छापा मारा। यहां होटल के अंदर का नजारा देखकर पुलिस ने अपना सिर पकड़ लिया। इस छापे के जरिए पुलिस ने होटल में चल रहे गोरखधंधे का खुलासा किया है। दरअसल, छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ लोग होटल में किराए पर कमरा लेकर एक विदेशी साइट के लिए ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम पर अश्लील वीडियो बना रहे थे। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

होटल में पुलिस की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, साइबर थाना पुलिस को एक सूचना मिली कि गाजियाबाद के बजरिया स्थित एक होटल में कुछ गलत हो रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इस होटल में छापेमारी की। इस दौरान जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। कमरे में दो युवतियां अर्धनग्न अवस्था में थीं और एक युवक मौजूद था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक मोहित और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के तीन साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी खुद को दंपति बताकर कमरा ले रहे थे। पुलिस टीम को मौके से दो लैपटॉप, दो मोबाइल, वाइब्रेटर और मास्क बरामद हुए हैं। तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश करने में जुट गई है।

विज्ञापन

100 रुपये प्रति मिनट से करते थे वसूली

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि युवतियों को 25,000 रुपए प्रतिमाह वेतन पर रखा गया था। पता चला कि यह वेबसाइट विदेश से ऑपरेट हो रही है। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम वीडियो देखने के लिए ग्राहकों को टोकन खरीदना पड़ता था। टोकन का भुगतान 100 रुपए प्रति मिनट होता था। आरोपी किस खाते में पैसा ट्रांसफर करते थे, इसकी भी जांच की जा रही है। युवतियां फर्जी आईडी और नाम से काम कर रही थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ