Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में आयकर विभाग (IT) और GST टीम ने एक साथ एक बड़ी गारमेंट्स फर्म पर छापा मारा। छापामार कार्रवाई करीब 20 घंटे से अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि यहां टीमों को करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के साक्ष्य मिले हैं। करीब 5 करोड़ रुपयों का राजस्व जमा करने के लिए भी कहा गया है।
सेक्टर-65 समेत तीन ठिकानों पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-65 में आयकर विभाग (IT) और GST टीम ने एक साथ गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फर्म एमएस यूनाइटेड एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा। टीमों को यहां बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की सूचना मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीमों ने फर्म के तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। ये तीनों स्थान कंपनी के कार्यालय हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1589318152034603008
करीब 65 लाख रुपये मौके पर बरामद
समाचार एजेंसी के अनुसार शनिवार रात से टीमों ने यहां अपनी छापामार कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान फर्म के कार्यालय से करीब 65 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। साथ ही टैक्स चोरी करने के कई सबूत जुटाए गए हैं। दोनों विभागों की ओर से फर्म को करीब 5 करोड़ रुपयों का राजस्व जमा करने के लिए कहा गया है। साथ ही करीब तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया है।
नोएडा में पहले हुईं ऐसी कार्रवाई
बता दें कि इसी साल जुलाई में भी GST और IT की नोएडा में कार्रवाई हुई थी। टीमों ने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में रेड मारी थी। उस वक्त सिर्फ मेट्रो ही नहीं, नोएडा और फरीदाबाद के करीब 10 अस्पतालों में एक साथ कार्रवाई की गई थी। कई स्थानों पर वित्तीय अनियमितताएं भी मिली थीं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines