मनोज पांडे, लखनऊ।
लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से मंगलवार देर रात ऑटो से कमता के लिए निकली महिला की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने महिला के शव को आम के बगीचे में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी दिनेश को दोपहर में गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरे आरोपी अजय के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई।
वॉन्टेड था मारा गया आरोपी अजय
आरोपी अजय वॉन्टेड अपराधी था, उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ पहले से ही 23 गंभीर मुकदमे दर्ज थे, जिनमें बलात्कार के आरोप भी शामिल थे। वह पहले भी बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका था। आलमबाग से महिला की हत्या करने के बाद उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।
7 पुलिसकर्मियों पर गिरी थी गाज
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 7 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। इस गंभीर लापरवाही के कारण पुलिस प्रशासन ने आलमबाग इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसलिए इस घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि अजय मलिहाबाद इलाके में छिपा हुआ है। शुक्रवार को जब वह बाइक से जाता हुआ दिखा, तो मलिहाबाद के देवा रेटोरेंट के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में आरोपी पर गोली चलाई। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्या था पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ऑटो चलाता था। उसने वाराणसी से इंटरव्यू देकर लौट रही एक महिला को लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से अगवा कर लिया गया था। महिला को अगवा कर मलिहाबाद ले जाकर उसके साथ लूट और दुष्कर्म के असफल प्रयास के बाद हत्या कर दी गई थी। अपहरण के दौरान महिला ने कई बार अपनी जान बचाने की गुहार लगाई थी। उसने परिवार को अपनी लोकेशन भी भेजी थी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लखनऊ पुलिस ने दूसरे आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची।
बता दें कि अयोध्या निवासी महिला रविवार को निजी कंपनी में इंटरव्यू देने वाराणसी गई थी। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे वह रोडवेज बस से आलमबाग बस अड्डे पर पहुंची। वहां से ऑटो से भाई के घर कमता जाने के लिए निकली। लेकिन घर नहीं पहुंची। भाई ने कॉल किया तो महिला का फोन बंद मिला और आखिरी लोकेशन मलिहाबाद निकली। इस पर भाई ने पुलिस को सूचना दी थी।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
2 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
4 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
10 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
11 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
12 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
12 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
23 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines