पुलिस में नौकरी की ख्वाहिश रखने वाली महिला बनी बस ड्राइवर, पति ने कंडक्टर के रूप में दिया साथ

Uttar Pradesh driver conductor couple: उत्तर प्रदेश की वेद कुमारी अपने पति मुकेश प्रजापति के साथ कौशांबी-गाजियाबाद से बदांयू रूट पर यूपी रोडवेज की बस चलाती हैं। वेद कुमारी ने संस्कृत से एमए किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रही थी।

image - 2023-11-07T224732.151

Uttar Pradesh driver conductor couple: दिल्ली पुलिस में जॉब की ख्वाहिश रखने वाली एक महिला यूपी रोजवेड में बस ड्राइवर बनी है। इस दौरान उसके पति ने कंडक्टर के रूप में साथ दिया। वेद कुमारी नाम की महिला ने अन्य महिलाओं से नौकरी के लिए मेहनत करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेद कुमारी अपने पति मुकेश प्रजापति के साथ कौशांबी-गाजियाबाद से बदांयू रूट पर यूपी रोडवेज की बस चलाती हैं। वेद कुमारी ने संस्कृत से एमए किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रही थी। इस बीच उसके पति को रोडवेज में ड्राइवर के पोस्ट के लिए विज्ञापन दिखा।

विज्ञापन

ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से ली थी ट्रैनिंग

कौशल विकास मिशन के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के सहयोग से वेद कुमारी ने 2021 में कानपुर में मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से भारी वाहन ड्राइविंग ट्रेनिंग ली थी।

विज्ञापन

पहली महिला बस ड्राइवर

अप्रैल 2023 में कौशांबी डिपो के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम में उन्होंने पार्टिसिपेट किया। वेद कुमारी कौशांबी-गाजियाबाद से बदायूं मार्ग पर बस चलाने वाली पहली महिला ड्राइवर हैं। बता दें कि वेद कुमारी एक बेटे की मां हैं। उनका बेटा 10वीं में पढ़ाई करता है। उनकी एक बेटी है जो किंडरगार्टन में पढ़ती है। चूंकि ड्राइवर-कंडक्टर दम्पति जॉब में व्यस्त रहते हैं, उनका बड़ा बेटा अपनी बहन की देखभाल करता है।

फिलहाल, वेद कुमारी संविदा पर हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता और महिलाएं जो भी ठान लें वह कर सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ