UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर 17 वर्षीय छात्रा को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म कर डाला। अब किशोरी के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नौ छात्राओं को वृंदावन घुमाने लाया था आरोपी
घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक स्कूल का प्रिंसिपल 23 नवंबर को नौ छात्राओं को वृंदावन (मथुरा) घुमाने के लिए ले गया था। यहां छात्राओं के ठहरने के लिए एक होटल में दो कमरे लिए थे। आरोप है कि एक कमरे में आठ छात्राएं थीं, जबकि दूसरे कमरे में कथित तौर पर आरोपी प्रिंसिपल 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा के साथ ठहरा था।
परिवार का आरोप, खाने में नशीला पदार्थ मिलाया
पीड़ित परिवार की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक प्रिंसिपल ने कथित तौर पर छात्रा के खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं मेरठ के हस्तिनापुर थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि शिकायत में कहा है, जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसने परीक्षाओं में फेल करने और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी फरार
इसके बाद सभी छात्राएं 24 नवंबर को अपने-अपने घर लौट आईं। शुरुआत में डर के कारण किशोरी ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया, लेकिन बाद में हिम्मत करके उसने अपने परिवार के लोगों को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार है।
संबंधित खबरें
BSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 hr ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 hr agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
22 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines