---विज्ञापन---

मथुरा में Yamuna Expressway के किनारे सूटकेस में मिली लड़की की लाश, सीने पर गोली लगने का निशान

Uttar Pradesh News in Hindi: मथुरा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के किनारे लाल रंग के सूटकेस में बंद एक लड़की की लाश मिली है। घटना के बाद जिले में हड़कंप है। पुलिस अधिकारियों समेत […]

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh News in Hindi: मथुरा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के किनारे लाल रंग के सूटकेस में बंद एक लड़की की लाश मिली है। घटना के बाद जिले में हड़कंप है। पुलिस अधिकारियों समेत फोरेंसिक टीम मामले की जांच में लगाई गई है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सर्विसलेन पर पड़ा मिला था सूटकेस

घटना शुक्रवार की है। यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में राया थाना क्षेत्र के तहत कृषि अनुसंधान केंद्र के पास सर्विस लेन पर एक लाल रंग का लावारिस सूटकेस मिला। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोला तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि इसमें एक लड़की की लाश दी। बता दें कि दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस अभी शांत भी नहीं हुआ है। मथुरा में लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

---विज्ञापन---

21 से 22 साल बताई जा रही है उम्र

मथुरा पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़की की उम्र 21-22 वर्ष की प्रतीत हो रही है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मथुरा पुलिस ने शव की बरामदगी को लेकर जिले के सभी थानों को अलर्ट किया है।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि सूनसान इलाके में फेंके गए सूटकेस में युवती का शव मिला। लड़की की हत्या कहीं और की गई। शव को यहां फेंका गया है।

---विज्ञापन---

सीने में गोली लगने का निशान मिला

सूचना पर कई थानों की फोर्स के अलावा फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने जब शव की जांच की तो उसके सीने में गोली लगने का निशान पाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शव को कई जगह चोटों के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस को ओर से बताया कि लड़की का रंग गोरा था। ग्रे (सलेटी) रंग की टीशर्ट पहनी है। एक हाथ में कलावा बंधा है। पैरों के नाखुनों पर हरे रंग का नेलपेंट है।

First published on: Nov 18, 2022 06:20 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola