UP News: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी) से लाइसेंस मिलने के बाद लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहला हृदय प्रत्यारोपण (Heart Transplant) करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए मरीजों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब यूनिवर्सिटी को शव दान करने वालों का इंतजार है। बता दें कि संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SJPGI) के बाद केजीएमयू हृदय प्रत्यारोपण सेवाएं शुरू करने का लाइसेंस पाने वाला राज्य का दूसरा सार्वजनिक संस्थान बन गया है।
पांच साल के लिए मिला लाइसेंस
केजीएमयू के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) प्रोफेसर बिपिन पुरी ने कहा कि (डीएमईटी) ने हृदय शल्य चिकित्सा विभाग में मौजूदा कर्मचारियों और सुविधाओं की समीक्षा के बाद विश्वविद्यालय को पांच साल के लिए हृदय प्रत्यारोपण करने का लाइसेंस दिया। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद समीक्षा के बाद फिर से अनुमति का नवीनीकरण किया जाएगा।
केजीएमयू में प्रत्यारोपण पर लगभग 1 से 2 लाख रुपये का खर्च आएगा, जो किसी भी निजी अस्पतालों की तुलना में काफी कम है। निजी अस्पतालों में यह खर्चा 10-15 लाख रुपये या उससे ज्यादा का होता है।
अंतिम इलाज है हार्ट ट्रांसप्लांट
विवि के कार्डियक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. एसके सिंह ने बताया कि हार्ट ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया ओपन हार्ट सर्जरी के समान है। यह सर्जरी यहां लंबे समय से की जा रही हैं। हमारे पास प्रत्यारोपण करने के लिए विशेषज्ञ, प्रशिक्षित लोग और उपकरण सहित सभी सुविधाएं हैं।
प्रो. एसके सिंह ने बताया कि हृदय की विफलता (काम करना बंद करना) एक गंभीर स्थिति है। इसमें हृदय की मांसपेशियां शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त पंप नहीं कर पाती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हृदय प्रत्यारोपण तब किया जाता है जब अन्य सभी उपचार काम नहीं करते हैं।
मरीजों का बनाया जा रहा है रिकॉर्ड
उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से ही ऐसे मरीज हैं, जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है। हम रजिस्ट्रेशन में ब्लड ग्रुप और मरीजों के दिल के आकार का रिकॉर्ड रख रहे हैं। जैसे ही कोई डोनर उपलब्ध होगा, वैसे ही हम इन दोनों चीजों के मिलान के लिए एक परीक्षण करेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो चार घंटे में हृदय ट्रांसप्लांट किया जाएगा।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines