सीएम योगी ने 543 शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- 2017 से पहले नकल के लिए बदनाम था बोर्ड

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के तहत चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नव चयनित सहायक अध्यापकों (एलटी) और प्रवक्ताओं को दिए गए हैं।

Yogi Aditiya nath
विज्ञापन

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के लोकभवन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 543 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान सीएम योगी ने शिक्षकों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि आपसे अपेक्षा करते हैं कि आप अपनी योग्यता, समर्पण और नवाचार से न केवल बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे, बल्कि उनके लिए प्रेरणा का जरिया भी बनेंगे। सीएम ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि ‘सरकारी सेवा में आने से पहले तो लोगों के आदर्श काफी ऊंचे रहते हैं, लेकिन सेवा में आने के बाद उनका समर्पण पहले जैसा नहीं रहता है। जानिए सीएम ने और क्या कहा।

543 शिक्षकों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 543 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘पीएम के मिशन रोजगार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारी राज्य सरकार ने निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया रखी। इसके तहत अब तक 8 लाख नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘इससे पहले भी राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद में 1 लाख 23 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती करके प्रदेश के युवाओं को मौका दिया था। चूंकि आप निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुने गए हैं, इसलिए सरकार भी यह अपेक्षा करती है कि आप राज्य में माध्यमिक शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए इसी तरह का योगदान देंगे।’

विज्ञापन

2017 से पहले की शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष

मुख्यमंत्री योगी ने 2017 से पहले जिस तरह की शिक्षा व्यवस्था थी, उस पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि उस समय बोर्ड नकल के लिए बदनाम था। उस दौरान परीक्षाएं ठेके पर कराई जाती थीं।’ सीएम ने आगे कहा कि ’56 लाख परीक्षार्थियों की परीक्षा सिर्फ 14 दिनों में ही पूरी करा देते थे, साथ ही 15 दिन में ही रिजल्ट भी आ जाते थे। सीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार जैसी योजनाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की वजह से काफी सुधार हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ