खुशखबरी! यूपी को मिली नई सौगात, 112 KM के ग्रीन हाईवे को मंजूरी, कानपुर समेत इन शहरों को करेगा कनेक्ट

Uttar Pradesh Green Highway Map Route: उत्तर प्रदेश में एक नया ग्रीन हाईवे बनने जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बनने वाला यह हाईवे यूपी के 4 शहरों और 96 गांवों से होकर गुजरेगा।

uttar pradesh green highway Map Route

Uttar Pradesh Green Highway Map Route: उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे के बाद यूपी को हाईवे की एक नई सौगात मिल गई है। यूपी में 112 किलोमीटर का ग्रीन हाईवे बनने जा रहा है, जो कानपुर समेत 96 गांवों को कनेक्ट करेगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को ग्रीन हाईवे का डीपीआर बनाने की मंजूरी दे दी है। तो आइए जानते हैं कि ग्रीन हाईवे किन-किन शहरों से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन

4 शहरों को करेगा कनेक्ट

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बनने वाला नया ग्रीन हाईवे सूबे के 4 बड़े शहरों को आपस में जोड़ेगा। इस फेहरिस्त में कानपुर नगर, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा का नाम शामिल है। बता दें कि कानपुर सागर हाईवे से हमीरपुर तक हर दिन 30 हजार ट्रक गुजरते हैं। हालांकि कानपुर से करबई मार्ग पर रोज कोई न कोई दुर्घटना सुनने को मिलती है। इस रास्ते को ‘खूनी हाईवे’ भी कहा जाता है। ऐसे में ग्रीन हाईवे बनने के बाद पुराने हाईवे का लोड कम हो जाएगा।

विज्ञापन

96 गांवों से गुजरेगा हाईवे

कानपुर से हमीरपुर तक बनने वाला 112 किलोमीटर का ग्रीन हाईवे 96 गावों की तस्वीर बदल देगा। यह हाईवे पत्योरा डांडा, देवगांव, गहतौली, जलाला, पचखुरा बुजुर्ग, टेढ़ा , पंधरी, पारा, रैपुरा, इटरा, चंदपुरवा बुजुर्ग, इंगोहटा, अरतरा, परछा, करहिया, छिमौला, मदारपुर, अकौना, रीवन, रतवा, खन्ना, चिचारा, बन्हिगा, बरवई, गौहारी और कबरई से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन

क्या होगा फायदा?

यूपी का ग्रीन हाईवे बनने के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु जाना आसान हो जाएगा। ग्रीन हाईवे से गुजरने वाले वाहन कानपुर, लखनऊ, बलिया और बहराइच तक कम समय में आसानी से पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ