शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, बाकी शहरों में कब? देखें स्नोफॉल का Prediction

Snowfall Prediction: शिमला और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। शिमला शहर में यह इस मौसम की पहली बर्फबारी है। इसके अलावा देशभर में कहां पर कब बर्फबारी देखने को मिल सकती है, पढ़िए मौसम अपडेट।

snowfall in Shimla
विज्ञापन

Snowfall Prediction: दिसंबर आने के साथ ही देशभर के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। शिमला में भी अब बर्फबारी का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि रविवार शाम को यहां सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इस दौरान शिमला के आसपास की जगह जैसे कुफरी और नारकंडा में भी बर्फबारी देखने को मिली है। इस बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जानिए अब तक देशभर में कहां-कहां पर बर्फबारी हुई है।

दिसंबर की शुरुआत में बर्फबारी

रविवार शाम को शिमला में बर्फबारी हुई, जिसपर मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शिमला और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है और शिमला शहर में यह इस मौसम की पहली बर्फबारी है। हालांकि उनका ये भी कहना है कि शिमला में बर्फबारी लगातार नहीं होगी,  क्योंकि शहर का अभी भी न्यूनतम तापमान ज्यादा है। बर्फबारी को लेकर वहां के निवासियों का कहना है कि यह पहली बार है कि हमने दिसंबर की शुरुआत में बर्फबारी देखी है।

विज्ञापन

कितना गिरा तापमान?

शिमला में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बर्फबारी के दौरान तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया। हालांकि 4 दिसंबर के बाद से ही ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक कम हुआ है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य में न्यूनतम तापमान ताबो में -13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान ऊना में 25 डिग्री सेल्सियस रहा है।

विज्ञापन

8 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट

8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिसमें संभावना जताई गई कि सोमवार (9 दिसंबर) को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के कुल 8 जिलों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें शिमला के अलावा, चंबा, लाहुल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू का नाम शामिल है। इसके अलावा जिन शहरों में बारिश हो सकती है उसमें कांगड़ा, सिरमौर और मंडी का नाम शामिल है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है, इसके बाद अब मनाली और मसूरी भी जल्द ही बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ