---विज्ञापन---

खेल angle-right

BSA बनने पर कैसी होगी रिंकू सिंह की टीम, किसे रिपोर्ट करेंगे क्रिकेटर?

Rinku Singh BSA Team: रिंकू सिंह अब क्रिकेट के साथ शिक्षा विभाग में बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं। उन्हें यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया है। आइए जानते हैं उनकी टीम में कौन-कौन होगा और वह किसे रिपोर्ट करेंगे।

---विज्ञापन---

Rinku Singh BSA Team: क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खुशखबरी मिली है। उन्हें खेल कोटा से बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाया गया है। यानी रिंकू सिंह अब जिला स्तर पर शिक्षा विभाग की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं इस स्तर के अधिकारी बनने पर रिंकू की टीम कैसी होगी, उनके ऊपर कौन अधिकारी होंगे और वे किसे रिपोर्ट करेंगे?

इस लेवल के अधिकारी होंगे रिंकू सिंह 

यूपी में 1985 में बेसिक शिक्षा के लिए अलग से बेसिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना की गई थी। इसका उद्देश्य बेसिक शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाना था। निदेशालय का काम प्राथमिक शिक्षा से संबंधित स्कूलों की मान्यता और उन्हें सुचारू रूप से चलाना है। इससे पहले उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद का गठन 1972 को किया गया था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

प्राथमिक शिक्षा (कक्षा 5 तक) से जुड़े स्कूलों के सुपरविजन के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं। जिला स्तर पर ये भूमिका रिंकू सिंह निभाने वाले हैं। वह मंडल स्तर के अधिकारी सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को रिपोर्ट करेंगे। रिंकू सिंह के नीचे के अधिकारी ब्लॉक स्तर के रहेंगे। इन्हें खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कहा जाता है।

ये होगी रिंकू सिंह की टीम 

रिंकू सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी के साथ सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा का ख्याल रखेंगे। उनके पास ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) की एक टीम होगी। जिला स्तर पर प्राथमिक शिक्षा से जुड़े स्कूलों की निगरानी और उन्हें दिशा-निर्देश संबंधी  बीईओ ऑफिस सरकारी स्कूल में होता है। उनके पास नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी होती है। स्कूलों में प्रिंसिपल, शिक्षक, शिक्षा मित्र, स्कूल प्रबंधन समिति और गांव निर्वाचित प्रधान भी इस टीम में शामिल रहते हैं।

---विज्ञापन---

पूरी करनी होगी योग्यता 

रिंकू सिंह की नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की गई है। हालांकि वह 9वीं तक ही पढ़े हैं। ऐसे में उन्हें इस पद के लिए संबंधित योग्यता पूरी करने के लिए 7 साल का समय दिया गया है। इस अवधि में उन्हें पढ़ाई पूरी करनी होगी। इसके अलावा प्रमोशन के लिए भी योग्यता संबंधी ये नियम लागू रहेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह के बेसिक एजुकेशन ऑफिसर बनने पर उठा सवाल, सोशल मीडिया पर यूजर्स हुए ‘आगबबूला’

कितनी होगी सैलरी? 

यूपी में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनने के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करनी होती है। इसी के साथ बैचलर्स इन एजुकेशन (बीएड) भी पूरी करनी होती है। इन एजुकेशन क्वालिफिकेशन के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को पास करना होता है। इसमें प्री और मेन परीक्षा शामिल है। इसी के साथ इंटरव्यू भी पास करना होता है। रिंकू सिंह ग्रुप ए का गजेटेड अधिकारी होंगे। उन्हें लगभग 70 से 90 हजार रुपये महीना सैलरी मिलेगी। इसके अलावा सरकारी आवास या HRA और मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन होता है बेसिक एजुकेशन ऑफिसर? 9वीं पास रिंकू सिंह को योगी सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

First published on: Jun 26, 2025 10:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola