---विज्ञापन---

देश angle-right

22 राज्यों में बारिश-कोहरे का अलर्ट; 5 में चलेगी शीत लहर, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम‌?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बारिश, हिमाचल और जम्मू में बर्फबारी और अन्य राज्यों में कोहरे के साथ शीत लहर चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। आइए जानते हैं कि इस समय देशभर में मौसम कैसा है और अगले 7 दिन मौसम कैसा रहने वाला है?

---खबर नीचे जारी है---

Today Weather Forecast: देश का मौसम करवट बदल चुका है। रविवार को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश ने ठंड बढ़ाई और वायु प्रदूषण और कम किया। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में सुबह कोहरा छाया और शाम को बारिश हुई। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से तापमान गिरा। इस समय देशभर के 20 से ज्यादा राज्य भीषण ठंड की चपेट में हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगे और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में यह परिवर्तन आया है। 15 दिसंबर तक उत्तर भारत के राज्यों में शीत लहर चलने, घना कोहरा छाने, बारिश और बर्फबारी होने की भविष्यवाणी है, लेकिन वैसी सर्दी नहीं है, जैसी होनी चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

 

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ में रविवार शाम को अच्छी बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ी। राजधानी में बीते दिन अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR में बारिश होने का अलर्ट दिया है। गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है, यानि सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

दिल्ली में आज 9 दिसंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 18.43 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 11.05 डिग्री और 22.43 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। हवा में 36% नमी है और हवा की स्पीड 36 किलोमीटर प्रति घंटा है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 से 25°C और 6 से 10°C के बीच बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के करीब और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक नीचे रहा।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

इन राज्यों में चलेगी शीत लहर

मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर तक पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर चलेगी।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

15 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---
इन राज्यों में बारिश होने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव हो रहा है। इसके असर से गरज चमक के साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में 15 दिसंबर तक बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने की पूरी संभावना है। इसके बाद यह एरिया श्रीलंका-तमिलनाडु से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचेगा। इसके असर से केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यनम, कराईकल, रायलसीमा, माहे में भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 09, 2024 06:58 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola