ग्रेटर नोएडा में ऐसा क्या हो गया, 7 साल के बच्चे के कट गए दोनों हाथ

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 7 साल के बच्चे के दोनों हाथ कट गए। बच्चे की यह हालत देखकर परिवार में कोहराम मच गया है। बिजली विभाग की लापरवाही का सिलसिला लगातार जारी है।

7 years child
विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 7 साल के बच्चे के दोनों हाथ कट गए। बच्चे की यह हालत देखकर परिवार में कोहराम मच गया है। बिजली विभाग की लापरवाही का सिलसिला लगातार जारी है। दो दिन पहले भी अनवरगढ़ गांव में बिजली निगम की लापरवाही से किसान की मौत हो गई थी। अब 7 साल के बच्चे के साथ यह मामला हो गया है। बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।

11 हजार वोल्ट की चपेट में आया बच्चा

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में 11 हजार वोल्ट की बिजली के करंट की चपेट में आकर एक बच्चा करीब एक माह पहले बुरी तरह से झुलस गया था। घटना के बाद से ही घायल का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। शरीर में संक्रमण ज्यादा होने की वजह से चिकित्सकों द्वारा अब इलाज के दौरान उसके दोनों हाथ काटने पड़े हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही से यह भीषण हादसा हुआ है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस से मामले की शिकायत की गई है।

Advertisment

एक महीने से झेल रहा दर्द

अधिवक्ता नौशाद का कहना है कि 22 मई को उनका सात साल का बेटा तैमूर घर की छत पर खेल रहा था। वहां से होकर गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की चपेट में अचानक आकर उनका बेटा बुरी तरह से झुलस गया। जिसको परिवार के लोगों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पिता का कहना है कि घटना से पहले उन्होंने छत से होकर गुजर रही लाइन को हटाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों से काफी शिकायत की थीए लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

बुधवार को भी हुई थी मौत

ज्ञात हो कि बिजली निगम की लापरवाही की वजह से बुधवार को रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के अनवरगढ़ गांव में बिजली के टूटे हुए तारों की चपेट में आकर 40 वर्षीय अनीस की दर्दनाक मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारी जन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करते हैं।

डीएम से करेंगे शिकायत

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही का असर उनके परिवार के लोगों पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि वह इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। बिजली विभाग की लापरवाही यदि बंद नहीं हुई तो वह लोग सड़कों पर धरना देंगे। लोगों का कहना है कि ऐसे जान जाने का सिलसिला जारी नहीं रहने दिया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ