ग्रेटर नोएडा में 16वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पुलिस इन एंगल से भी कर रही है तफ्तीश

25 year old man falls from flyover during clash dies in Kanpur uttar pradesh

Uttar Pradesh News in Hindi: ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां एक हाउसिंग सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को आशंका है कि महिला ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिसरख थाना क्षेत्र में रहते थे पति-पत्नी

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ बिसरख थाना क्षेत्र के ईको विलेज-3 सोसाइटी में रहती थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना पुलिस को मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे सूचना मिली थी। बताया गया था कि एक महिला ने बहुमंजिली सोसाइटी में अपने अपार्टमेंट से छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस तलाश रही छलांग लगाने की वजह

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का कारण पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस महिला के पति और सोसायटी में रहने वाले लोगों ने मामले की बारे में जानकारी कर रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा ने भी की थी आत्महत्या

बता दें कि कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा की ही एक बहुमंजिला इमारत से कूद कर नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने भी आत्महत्या कर ली थी। घटना के पीछे का कारण नीट का रिजल्ट बताया गया था। छात्रा नीट की तैयारी में जुटी थी, लेकिन उसका नंबर नहीं आया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ