ड्राइवर ने अमीर बनने के लिए मालिक से ही मांगी 50 लाख की रंगदारी, बताया- कहां से आया आइडिया

Ghaziabad Encounter

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक फैक्ट्री मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बताया गया है कि एक यूट्यूब वीडियो देखने के बाद कारोबारी के ड्राइवर ने ही पैसे ऐंठने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया।

रंगदारी न देने पर दी थी जान से मारने की धमकी

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के राजनगर में रहने वाले कारोबारी आशीष गर्ग के पास अनजान नंबर से फोन आया था। फोन पर बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों ने मेरठ के कुख्यात अपराधी सुमित जाट का नाम लिया था। इसके बाद पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

और पढ़िए –  MCD Election: मनोज तिवारी के वार्ड में कौन जीता? चली झाड़ू या खिला कमल, जानें

पुलिस टीमों ने खोजे बदमाश

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गाजियाबाद के एसपी सिटी एन अग्रवाल ने बताया कि 2 दिसंबर को कवि नगर थाने में एक शिकायत मिली। एक व्यक्ति से रंगदारी के रूप में 50 लाख रुपये मांगे गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया। इसके बाद 2-3 आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी।

जवाबी फायरिंग में बदमाश को लगी गोली

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दीपक नाम के एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो अन्य आरोपियों अभिषेक और अंकित को भी गिरफ्तार किया गया है। सामने आया है कि अभिषेक पहले कारोबारी के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ