Om Pratap
Read More
Delhi MCD Election Results 2022 Live Updates: दिल्ली MCD पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है। दोपहर 3 बजे तक सभी 250 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए। इनमें से 134 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है। वहीं, भाजपा के 104 उम्मीदवारों ने भी अपना परचम लहराया। कांग्रेस के 9 और 3 निर्दलीय प्रत्याशियों को भी जीत मिली है।
नतीजों से स्पष्ट हो चुका है कि दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी का मेयर होगा। बता दें कि आज सुबह से 42 केंद्रों पर मतगणना शुरू की गई थी। 250 वार्डों में 1,349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला चार दिसंबर को ही मतदाताओं ने कर दिया था। अधिक लाइव अपडेट के लिए News24Online.Com पर बने रहें।
AAP workers celebrate at the party office in Delhi as the party wins 106 seats and leads on 26 others as per the official trends. Counting is underway. #DelhiMCDElectionResults2022 pic.twitter.com/9rke1EiwJf
— ANI (@ANI) December 7, 2022
Arvind Kejriwal uprooted 15-yr-long Congress rule in Delhi & now the 15-yr-long (BJP)rule in MCD. It shows people of Delhi don't like politics of hatred, they vote for schools, hospitals, electricity, cleanliness & infrastructure: Punjab CM Bhagwant Mann#DelhiMCDElectionResults pic.twitter.com/WxUV9PUI3G
— ANI (@ANI) December 7, 2022
"अगर AAP से जीतना है तो कांग्रेस और BJP को काम करना पड़ेगा" : @Saurabh_MLAgk#MCDElections2022 #DelhiMCDPolls @Pallavi_1818 pic.twitter.com/f9At8rfxUq
— News24 (@news24tvchannel) December 7, 2022
Counting of votes for the #MCDPolls in Delhi began today at 8 am. Visuals from the counting centre at Mangolpuri ITI. pic.twitter.com/5EUUHWtHep
— ANI (@ANI) December 7, 2022
आम आदमी पार्टी (आप) ने एमसीडी चुनाव के नतीजों से पहले पार्टी कार्यालय में ‘अच्छे होंगे 5 साल, एमसीडी में भी केजरीवाल’ के नारे के साथ नए पोस्टर लगाए।
प्रत्येक मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहली दो रिंग में अर्धसैनिक बल तैनात होंगे। तीसरी परत पर दिल्ली पुलिस का पहरा होगा, जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल होंगी। वे परिणाम घोषित होने तक मौजूद रहेंगे।
मतगणना के लिए आयोग ने शहर भर में 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं। आयोग द्वारा 68 चुनाव पर्यवेक्षक पहले ही तैनात किए जा चुके हैं, जिनकी देखरेख में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना की जाएगी।
इसके अलावा, आयोग ने वोटों की गिनती के दौरान उत्पन्न होने वाले ईवीएम के संबंध में किसी भी तकनीकी मुद्दे पर ध्यान देने के लिए इन मतगणना केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के 136 इंजीनियरों को भी तैनात किया है।
शुरुआती रूझानों में आम आदमी पार्टी को बंपर सीटें मिलती दिख रही है। हालांकि मोटे तौर पर भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि AAP नगरपालिका चुनावों में बड़ी जीत की ओर अग्रसर है।
बता दें कि ताजा परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव था। 2012-2022 से दिल्ली में 272 वार्ड और दिल्ली में तीन निगम (एनडीएमसी, एसडीएमसी और ईडीएमसी) को एकीकृत कर दिया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।