ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर, बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के लिए 7 गांवों का सर्वे शुरू

Greater Noida News : बोड़ाकी टर्मिनल के लिए दादरी, चमरावली बोड़ाकी, तिलपता करनवास, पाली, पल्ला व चमरावली रामगढ़ के किसानों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी।

Bodaki Station

Bodaki Station

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से बड़ा अपडेट आया है। बोड़ाकी में बन रहे इंटरनेशनल लेवल के रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 7 गांव की 47 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होनी है। मंगलवार से सर्वे शुरू होने से कार्य में तेजी आएगी। रेल संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 20ए के अंतर्गत जमीन अधिग्रहित की जानी है। जमीन की पहचान कर ली गई है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया आगे शुरू होगी।

विज्ञापन

इन गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण

बोड़ाकी टर्मिनल के लिए दादरी, चमरावली बोड़ाकी, तिलपता करनवास, पाली, पल्ला व चमरावली रामगढ़ के किसानों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन शुक्रवार को ही अधिसूचना जारी कर चुका है। जो जमीन अधिग्रहित की जाएगी उसमें लाॅजिस्टिक हब का हिस्सा भी शामिल होगा। इस जमीन अधिग्रहण से डीएमआईसी योजना को भी स्पीड मिलेगी। लाॅजिस्टिक हब का हिस्सा शामिल होने से हर तरह की समस्या दूर होगी।

विज्ञापन

मल्टीमाॅडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में किया जाएगा डेवलप

बोड़ाकी रेलवे स्टेशन को मल्टीमाॅडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह पूरी परियोजना 358 एकड़ में होगी। यह एक ऐसी परियोजना होगी जहां एक ही छत के नीचे रेल, बस और मेट्रो की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इस योजना के बनने के बाद दिल्ली के बस अड्डों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। लोगों को भी विश्व स्तर की सुविधा का लाभ मिलेगा।

13 प्लेटफार्म से चलेंगी ट्रेनें

इस परियोजना के तहत यहां 13 प्लेटफार्म बनेंगे। सभी से ट्रेनें चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व पश्मि बंगाल के लिए 70 ट्रेनों का संचालन यहां से किया जाएगा। इसके अलावा मेट्रो लाइन का विस्तार भी यहां से किया जाएगा। एक्वा लाइन यहां से सीधे नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो से जुड़ेगी। एडीएम बच्चू सिंह ने बताया कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 47 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। सारी प्रक्रिया शांति से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ