Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

मऊ में पूर्व विधायक के प्रपोत्र की हत्या! घर से बुलाकर ले गए थे कुछ लोग, पुलिस को इस बात की आशंंका

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ (Mau) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व विधायक के प्रपोत्र की हत्या (Murder) हुई है। बताया गया है कि घर से निकलने के एक घंटे बाद वह रास्ते में गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ मिला था। राहगीर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Jan 9, 2023 11:43
Noida News, Noida Crime News

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ (Mau) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व विधायक के प्रपोत्र की हत्या (Murder) हुई है। बताया गया है कि घर से निकलने के एक घंटे बाद वह रास्ते में गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ मिला था। राहगीर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

और पढ़िए –शाहजहांपुर में गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, SSP ने बताई आत्महत्या की बड़ी वजह

---विज्ञापन---

सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल मिला था

घटना मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बनसप्ती स्थित मुहम्मदपुर के पास शनिवार देर शाम एक युवक गंभीर घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। मौके पर इकट्ठा हुए राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। बताया गया है कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हालांकि अस्पताल जाकर भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं केदार सिंह

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हिमांशु सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के रूप में की है। बताया गया है कि हिमांशु, घोसी के पूर्व कांग्रेस विधायक केदार सिंह के प्रपोत्र हैं। वहीं कोपागंज के थाना प्रभारी अमित मिश्र ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में पीएसओ की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुआ साथी, तलाश में लगी पुलिस

घर से बुलाकर ले गए थे कुछ लोग

परिवार के कुछ लोगों की मानें तो हिमांशु को शनिवार रात कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात पुलिस और कुछ लोगों ने उसके अस्पताल में होने की जानकारी दी। आशंका है कि पुलिस ने इन्हीं से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 08, 2023 04:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.