'मैंने किसी से गाली-गलौज और मारपीट नहीं की'; ड्राइवर से विवाद में सपा विधायक की सफाई

SP MLA Shahjil Islam Driver Controversy: विधायक शहजिल ने ड्राइवर से मारपीट से साफ इंकार किया है, उन्होंने कहा कि ड्राइवर शराब के नशे में था और एक्सीडेंट होने की संभावना थी, इसलिए उसको उतारकर वे खुद कार ड्राइव कर ले गए थे।

Bareilly SP MLA Shahjil Islam, Uttar Pradesh, MLA-Driver Controversy, Samajwadi Party, Bareilly News, Uttar Pradesh News, Hindi News
विज्ञापन

Shahjil Islam denied any kind of abuse assault with Driver: उत्तर प्रदेश के बरेली की भोजीपुरा विधानसभा सीट से सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के खिलाफ बरेली जंक्शन के जीआरपी थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। दरअसल, यह मामला उनके ड्राइवर की तहरीर दर्ज किया गया था। जीआरपी थाने में उनके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और एससी एसटी की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर विधायक शहजिल ने ड्राइवर से मारपीट से साफ इंकार किया है उनका कहना है कि ड्राइवर शराब के नशे में था और एक्सीडेंट होने की संभावना थी, इसलिए उसको उतारकर खुद कार ड्राइव कर ले गए थे।

बरेली जंक्शन का है मामला

दरअसल, शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार सपा विधायक शहजिल इस्लाम की कार चलाते हैं। उनके अनुसार शुक्रवार की देर रात वह सपा विधायक को लेने बरेली जंक्शन पर गए थे, लेकिन ट्रेन लेट होने की वजह से वे गाड़ी में इंतजार करते रहे और जब शनिवार सुबह छह बजे विधायक शहजिल इस्लाम जंक्शन पहुंचे, तो उन्होंने कार गंदी होने पर डांटने के साथ ही आक्रोशित होकर अपशब्द कहे। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

किसी भी तरह की मारपीट से किया इंकार

अब इस पूरी घटना को लेकर शहजिल इस्लाम ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, इसके लिए मैंने आपत्ति जताई। ड्राइवर शराब के नशे में था इसलिए उसको उतारकर खुद कार ड्राइव कर ले गया था। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर के साथ किसी भी तरह की गाली-गलौज व मारपीट से इंकार किया है। शहजिल ने कहा कि पुलिस को जांच करने के बाद मामले में मुकदमा लिखना चाहिए था। सीसीटीवी कैमरों की जांच से सब कुछ साफ हो जाएगा कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। मैं पहले दिन की बात पर आज भी कायम हूं कि ड्राइवर शराब के नशे में था और इसलिए गनर और कार्यकर्ताओं के साथ मैं खुद गाड़ी चलाकर लेकर आया था।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ